Market Strategy : बाजार की आगे की चाल और आउटलुक पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा लंबे समय बाद निफ्टी ने कल higher low बनाया। सोमवार के 23,047 के मुकाबले कल का निचला स्तर 23,134 था। कल का हाई सोमवार के मुकाबले अब भी कम था। सोमवार के 23,341 के मुकाबले कल का हाई 23,265 था। अनुज सिंघल ने कहा कि आज फिर एक छोटा गैपअप होने की उम्मीद है। अब बाजार में अगली गिरावट के लिए कल और परसों का निचला स्तर टूटाना जरूरी है। अगर सोमवार का निचला स्तर टूटा तो बड़ी गिरावट होगी। कल की असली हाइलाइट थी मिडकैप और स्मॉलकैप में बड़ी रिकवरी दिखी। अगले कुछ दिन अगर ये रैली आगे बढ़े तो फंसी हुई पोजीशन से निकलें। बाजार में अभी एक आखिरी दौर की बिकवाली शायद बाकी है। लेकिन बाजार बहुत हल्का है तो थोड़ी रैली हो सकती है।
आज बाजारों के लिए कुछ अच्छे संकेत हैं। क्रूड अपने हाई से थोड़ा नीचे आया है। डॉलर इंडेक्स भी थोड़ा ठंडा हुआ है। एजेंसियों के मुताबिक इजरायल-हमास लड़ाई खत्म होने के कुछ संकेत मिले। लेकिन FIIs की बिकवाली अभी भी काफी ज्यादा है। कल भी FIIs ने `8,000 cr से ज्यादा की बिकवाली की है। दो दिनों से FIIs ने फ्यूचर्स में बिकवाली कम की है। स्टॉक फ्यूचर्स में तो 2 दिन से थोड़ी खरीदारी हुई है। सभी की निगाहें US पर हैं, देखना होगा क्या होगा जब ट्रंप राष्ट्रपति बनेंगे। US की होलसेल महंगाई दर अनुमान के मुकाबले कम रही
इस बाजार में क्या करें ट्रेडर?
अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार काफी oversold है। पोजीशनल शॉर्ट सौदों में 23,350 का SL रखें। अगर 23,350 के पार निकले तो शॉर्ट सौदों में मुनाफावसूली करें। नए शॉर्ट सौदे तभी बनाएं जब सोमवार का निचला स्तर टूटे। अगर सोमवार का निचला स्तर टूटा तो नीचे की तरफ 1000 अंक और खुल जाएंगे। दूसरी रणनीति हो सकती है कि 23,350 पर रैली को फेल होने का इंतजार करें। रैली 23,350 पर फेल होने पर 100 अंकों के SL से शॉर्ट करें। अगर contra लॉन्ग कर रहे हैं तो 23,047 का सख्त SL रखें।
इस बाजार में क्या करें निवेशक?
अगले कुछ दिनों की रैली में मोमेंटम शेयरों से निकलें। पुराने शिखर पर भाव लौटने का इंतजार नहीं करें। जिन कंपनियों के नतीजे शानदार आ रहे हैं उनमें बने रहें। लंबी अवधि के लिए निफ्टी, निफ्टी जूनियर जैसे प्रोडक्ट में पैसे डालें। किसी भी रैली का इस्तेमाल पोर्टफोलियो churn करने के लिए करें।
अनुज सिंघल ने कहा कि पहला रजिस्टेंस 23,265-23,340 (पिछले 2 दिन का हाई) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23,350-23,450 (ऑप्शन जोन) पर है। पहला सपोर्ट 23,134 (कल का निचला स्तर) पर और बड़ा सपोर्ट 23,047 (सोमवार का निचला स्तर) पर है। दोनों तरफ ट्रेड करने के लिए तैयार रहें। अगर पहले घंटे का लो बचा तो इंट्राडे लॉन्ग भी ले सकते हैं। अगर पहले घंटे का लो टूटा तो शॉर्ट पोजीशन बना सकते हैं। दोनों तरफ 60-80 अंकों का सख्त SL लगाएं।
अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी बैंक में कल relief rally देखने को मिली। चार्ट पर निफ्टी बैंक काफी oversold है। रैली का पहला टेस्ट 49,600 के 10 DEMA पर होगा। निफ्टी बैंक का 20 DEMA 50,390 पर है। निफ्टी बैंक को पोजीशनली ट्रेड करना अब नामुमकिन है। अगले कुछ दिन निफ्टी बैंक को इंट्राडे ट्रेड करें। ICICI बैंक ने कल 200 DMA को बचाया। HDFC बैंक भी इंट्राडे रैली दिखाने में कामयाब रहा। बैंक निफ्टी का टेक्सचर अब ICICI बैंक, HDFC बैंक पर निर्भर है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।