Big Stock: बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी 24300 के ऊपर टिकने में कामयाब रहा है। बैंक निफ्टी आज आउटपरफॉर्म कर रहा है । मिडकैप और स्मॉलकैप में भी रौनक देखने को मिल रही है। इस बीच अहम खबर है कि तंबाकू, तंबाकू प्रोडक्ट, महंगे कपड़े और लग्जरी आइटम्स पर 35% की स्पेशल GST लग सकती है। GST काउंसिल की अगली बैठक में फैसला हो सकता है। इस खबर के बाद आज किन शेयरों में इसका पॉजिटिव और निगेटिव इंपेक्ट पड़ेगा और किन शेयरों में दिन भर हलचल दिख सकती है आइए डालते है उनपर एक नजर ।