Big Stock Today: जोमैटो-पेटीएम के शेयर में आज दिखेगा एक्शन, ये एविएशन स्टॉक भी भरेगी तेजी की उड़ान

Big Stock Today: अनुज सिंघल जोमैटो-पेटीएम के शेयरों पर बुलिश नजर आ रहे है। अनुज सिंघल का कहना है कि टिकटिंग कारोबार की डील दोनों के लिए पॉजिटिव है। इसके लिए इस स्टॉक में खरीदारी की जा सकती है। उन्होंने आगे कहा कि पेटीएम को डील में ऊंचा वैल्युएशन मिला है

अपडेटेड Aug 22, 2024 पर 8:54 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अनुज सिंघल ने बताया कि जैफरीज की इंटरग्लोब एविएशन पर बुलिश नजरिया बना हुआ है। ब्रोकरेज फर्म ने इस स्टॉक की रेटिंग अपग्रेड करके Buy की है

Big Stock Today: 21 अगस्त को बाजार में भारी उठापटक देखने को मिली, लेकिन अंत में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए । इस बीच फेडरल रिजर्व की ओर से सितंबर में ब्याज दरें घटने के साफ संकेतों से ग्लोबल बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। ऐसे में अनुज सिंघल का मानना है कि आज बाजार में लॉन्ग में बने रहें और SL को ऊपर लाते रहें। अब इस बाजार से आपको मार्केट ही बाहर निकालेगा। लॉन्ग सौदों का नया SL 24,600 पर है। साथ ही बाजार में आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर अनुज सिंघल ने कुछ ऐसे शेयरों का चुनाव किया है जिनमें पूरे दिन हचलच देखने को मिल सकती हैं। तो आइए डालते है उनके बिग स्टॉक्स पर एक नजर।

जोमैटो-पेटीएम ( GREEN)

अनुज सिंघल जोमैटो-पेटीएम के शेयरों पर बुलिश नजर आ रहे है। अनुज सिंघल का कहना है कि टिकटिंग कारोबार की डील दोनों के लिए पॉजिटिव है। इसके लिए इस स्टॉक में खरीदारी की जा सकती है। उन्होंने आगे कहा कि पेटीएम को डील में ऊंचा वैल्युएशन मिला है और साथ ही डील के तहत कैश भी मिलेगा। वहीं जोमैटो डिलिवरी के अलावा दूसरे कारोबार में विस्तार कर सकेगा। कंपनियां खरीदने के बाद टर्नअराउंड में जोमैटो माहिर हो गया है। ब्लिकिट और ऊबर ईट्स को सबसे अच्छे उदाहरण है।

इंटरग्लोब एविएशन (GREEN)


अनुज सिंघल ने बताया कि जैफरीज की इंटरग्लोब एविएशन पर बुलिश नजरिया बना हुआ है। ब्रोकरेज फर्म ने इस स्टॉक की रेटिंग अपग्रेड करके Buy की है और इसके लिए टार्गेट 4400 रुपये से बढ़ाकर 5225 रुपये कर दिए है। अनुज सिंघल ने बताया कि 12-18 महीने में IndiGo के ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस ने चौंकाया है। कंपनी के हर तरह की चुनौतियों का सामना किया। लगातार बढ़ते यात्रियों से यील्ड/स्प्रेड अच्छा बना रहा। ग्रोथ के नए मौकों के लिहाज से IndiGo ड्राइवर सीट पर है। FY26/27 के लिए EPS में 6-7% बढ़ोतरी का अनुमान है।

वेदांता (GREEN)

अनुज सिंघल वेदांता पर बुलिश नजर आ रहे है। उन्होंने इस स्टॉक को थम्सअप दिया है। उनका कहना हैकि CLSA की वेदांता पर बुलिश राय दिया है और स्टॉक पर 520 रुपये का लक्ष्य दिया है। सीएलएसए का कहना है कि मजबूत कमोडिटी साइकिल और मार्जिन में सुधार की उम्मीद है। मौजूदा भाव में अल्युमीनियम का भाव स्पॉट से कम $170/140/टन रहा। मौजूदा भाव में अल्युमीनियम में मार्जिन सुधार शामिल नहीं। HZL में हिस्सा बिक्री और HZL के डिविडेंड से फायदा मिलेगा। मेटल की ऊंची कीमतें, ऊंचे डिविडेंड यील्ड से रिस्क रिवॉर्ड आकर्षक लग रहा है।

निफ्टी में एक और नई तेजी की शुरुआत, 27000 का स्तर होगा इस तेजी का बड़ा लक्ष्य: अनुज सिंघल

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।