निफ्टी में एक और नई तेजी की शुरुआत, 27000 का स्तर होगा इस तेजी का बड़ा लक्ष्य: अनुज सिंघल

अनुज सिंघल का कहना है कि ये बाजार वेल्थ बनाने का है, छोटे मुनाफे के चक्कर में नहीं रहें। भारत की ग्रोथ स्टोरी में निवेश बनाए रखें, फिजूल की बातों पर भरोसा नहीं करें।

अपडेटेड Aug 22, 2024 पर 8:25 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
निफ्टी बैंक ने मंदडियों को फंसाने का classical pattern बनाया। 50,333 का कल का निचला स्तर मंगलवार के 50,398 के निचले स्तर के थोड़ा नीचे है।

आज के लिए आज की बाजार की संभावनाओं पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा लगातार 24,100 से इस बाजार में लॉन्ग रहने की सलाह होगी। मैंने लगातार बोला 24,850 इस हफ्ते लगेगा और नया हाई इसी सीरीज में दिखेगा। कल भी क्लोजिंग में लॉन्ग लेकर जाने की राय थी। निफ्टी में एक नई तेजी की शुरुआत हुई है। इस तेजी का बड़ा लक्ष्य 27,000 का है। लिहाजा बाजार में लॉन्ग में बने रहें और SL को ऊपर लाते रहें। अब इस बाजार से आपको मार्केट ही बाहर निकालेगा। लॉन्ग सौदों का नया SL 24,600 पर है। बाजार में रोज नई लीडरशिप मिल रही है। बैंक निफ्टी कमजोर है लेकिन पिछले 2 दिन का निचला स्तर एक है। पहले घंटे की तेजी IT शेयरों की दम पर संभव होगी। हो सकता है आज ICICI और HDFC बैंक लीडरशिप संभालें। बुल मार्केट में एक कहावत याद आती है आम खाओ गुटली मत गिनो।

क्लासिकल बुल मार्केट

अनुज सिंघल ने आगे कहा कि बाजार में लगातार सेक्टर रोटेशन चल रहा है। कोई ना कोई सेक्टर रोज निफ्टी की मदद कर रहा है। पिछले कई दिनों से Adv/dec सुबह से बाजार बंद होने तक स्टेबल रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में शानदार मजबूती देखने को मिल रही है। निफ्टी शिखर के पास लेकिन बैंक निफ्टी शिखर से 5% नीचे है। जैक्सन होल बैठक शुरू, ग्लोबल बाजार में स्थिरता दिखेगी। भारतीय बाजारों में काफी मजबूत रिटेल फ्लो बना हुआ है। निफ्टी एक कदम पीछे हटा और 2-3 कदम आगे बढ़ा। ये बाजार वेल्थ बनाने का है, छोटे मुनाफे के चक्कर में नहीं रहें। भारत की ग्रोथ स्टोरी में निवेश बनाए रखें, फिजूल की बातों पर भरोसा नहीं करें।

निफ्टी पर रणनीति


अनुज सिंघल ने निफ्टी पर आज की रणनीति पर बात करते हुए कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24,845-24,900 (ऑप्शन जोन) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25,000-25,100 (All time high)पर है। पोजीशनल लॉन्ग सौदों में अब 24,600 का SL रखें। BTST लॉन्ग वाले 24,845-24,900 पर मुनाफावसूली करें। जो नए लॉन्ग सौदे ले रहे हैं वो 24,600 का SL रखें। खरीदारी का नया जोन 24,700-24,750 के स्तर पर है। ये बाजार उनके लिए नहीं हो जो गैपअप को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। ये बाजार उनको रिवॉर्ड कर रहा है जो होल्ड कर रहे हैं।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

वहीं बैंक निफ्टी पर राय देते हुए उन्होंने कहा कि निफ्टी बैंक ने मंदडियों को फंसाने का classical pattern बनाया। 50,333 का कल का निचला स्तर मंगलवार के 50,398 के निचले स्तर के थोड़ा नीचे है। संभव है कि निफ्टी बैंक मंगलवार के 51,025 के हाई को पार करे। अगर 50,800 पार हुआ तो निफ्टी बैंक 51,200 तक तेजी से दौड़ सकता है। 51,200 के ऊपर ही असली तेजी बनेगी। ज्यादा जोखिम वाले ट्रेडर्स 50,333 के SL के साथ contra longs लें। कम जोखिम वाले ट्रेडर्स निफ्टी बैंक से दूर रहें, निफ्टी पर फोकस करें।

Global Market: फेडरल रिजर्व ने दिए ब्याज दरें घटने के संकेत, ग्लोबल बाजार में तेजी, एशिया मजबूत

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।