Big Stocks Today: इन शेयरों में हैं आज का बिग स्टॉक्स बनने का दम, ट्रेड कर कमाए मुनाफा

अनुज सिंघल ने कहा कि नवंबर में इंडिगो का मार्केट शेयर बढ़ा है। मार्केट शेयर 63.3% से बढ़कर 63.6% पर रहा। इंडिगो के साथ 90.7 लाख यात्रियों ने सफर किया है

अपडेटेड Dec 24, 2024 पर 10:52 AM
Story continues below Advertisement
कल का प्राइस एक्शन अच्छा रहा। ओवरसोल्ड जोन से रिवर्सल के पहले संकेत मिले है। 100 WMA के करीब सपोर्ट पर खरीदारी रही।

Big Stocks Today:  बाजार में दूसरे दिन भी खरीदारी का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी 23800 के ऊपर निकलने में कामयाब है। मंथली एक्सपायरी के दिन बैंक निफ्टी में भी रिकवरी का मूड दिख रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में आज अच्छी रौनक देखने को मिल रही है। INDIA VIX 3% नीचे है। ऐसे में हम आज आपको ऐसे सेक्टर और शेयरों के बारे में बताएंगे जो बाजार में आपको मुनाफा कमा कर देगा। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं।आइए डालते हैं आज के बिग स्टॉक्स पर एक नजर, जो पूरे दिन एक्शन में रहेंगे।

फोकस में ओबेरॉय रियल्टी (GREEN)

अनुज सिंघल ओबेरॉय रियल्टी के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे हैं। अलीबाग में 81 एकड़ लैंड डेवलपमेंट करने का करार किया है। करार के तहत 3.28 लाख वर्ग मीटर जमीन डेवलप की जाएगी। कंपनी 8.6 एकड़ में फाइव स्टार होटल या रिसॉर्ट बनाएगी । चार्ट पर भी शेयर बेहद मजबूत, सभी मूविंग एवरेज के ऊपर है।


फोकस में इंडिगो (GREEN)

अनुज सिंघल ने कहा कि नवंबर में इंडिगो का मार्केट शेयर बढ़ा है। मार्केट शेयर 63.3% से बढ़कर 63.6% पर रहा। इंडिगो के साथ 90.7 लाख यात्रियों ने सफर किया है। एविएशन को लेकर जैफरीज की पॉजिटिव रिपोर्ट रहा। इंडिगो का मार्केट शेयर है।

फोकस में भारती (GREEN)

टेलीकॉम सेक्टर पर जैफरीज की रिपोर्ट आई है। महीने दर महीने आधार पर अक्टूबर में एक्टिव सब्सक्राइबर बेस 68 लाख बढ़ा। भारती और जियो का मार्केट शेयर बढ़ने की उम्मीद है।

HDFC BANK

अनुज सिंघल ने कहा कि 5 दिनों की गिरावट के बाद शेयर में खरीदारी देखने को मिली। 50 DMA के सपोर्ट पर खरीदारी दिखी जबकि 20 DEMA भी ज्यादा दूर नहीं है । दिसंबर सीरीज में अब तक 73% रोलओवर रहा। वायदा में शॉर्ट कवरिंग नजर आई है।

AXIS BANK

कल का प्राइस एक्शन अच्छा रहा। ओवरसोल्ड जोन से रिवर्सल के पहले संकेत मिले है। 100 WMA के करीब सपोर्ट पर खरीदारी रही। एक तिमाही के ऊपरी स्तर पर वॉल्यूम रहा। दिसंबर सीरीज में अब तक 66% रोलओवर रहा। वायदा में कल मजबूत लॉन्ग बने।

Share Market Strategy: बाजार में अगले कुछ दिन हो सकती है बड़ी वौलेटिलिटी, अनुज सिंघल से जानिए इंडेक्स में आज कौन सी रणनीति आएगी काम

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।