Get App

Big Stocks Today: इन शेयरों में हैं आज का बिग स्टॉक्स बनने का दम, ट्रेड कर कमाए मुनाफा

अनुज सिंघल ने कहा कि नवंबर में इंडिगो का मार्केट शेयर बढ़ा है। मार्केट शेयर 63.3% से बढ़कर 63.6% पर रहा। इंडिगो के साथ 90.7 लाख यात्रियों ने सफर किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 24, 2024 पर 10:52 AM
Big Stocks Today: इन शेयरों में हैं आज का बिग स्टॉक्स बनने का दम, ट्रेड कर कमाए मुनाफा
कल का प्राइस एक्शन अच्छा रहा। ओवरसोल्ड जोन से रिवर्सल के पहले संकेत मिले है। 100 WMA के करीब सपोर्ट पर खरीदारी रही।

Big Stocks Today:  बाजार में दूसरे दिन भी खरीदारी का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी 23800 के ऊपर निकलने में कामयाब है। मंथली एक्सपायरी के दिन बैंक निफ्टी में भी रिकवरी का मूड दिख रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में आज अच्छी रौनक देखने को मिल रही है। INDIA VIX 3% नीचे है। ऐसे में हम आज आपको ऐसे सेक्टर और शेयरों के बारे में बताएंगे जो बाजार में आपको मुनाफा कमा कर देगा। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं।आइए डालते हैं आज के बिग स्टॉक्स पर एक नजर, जो पूरे दिन एक्शन में रहेंगे।

फोकस में ओबेरॉय रियल्टी (GREEN)

अनुज सिंघल ओबेरॉय रियल्टी के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे हैं। अलीबाग में 81 एकड़ लैंड डेवलपमेंट करने का करार किया है। करार के तहत 3.28 लाख वर्ग मीटर जमीन डेवलप की जाएगी। कंपनी 8.6 एकड़ में फाइव स्टार होटल या रिसॉर्ट बनाएगी । चार्ट पर भी शेयर बेहद मजबूत, सभी मूविंग एवरेज के ऊपर है।

फोकस में इंडिगो (GREEN)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें