Stock Market Strategy: निफ्टी में बड़ा ट्रेंड अब हुआ न्यूट्रल, जानें इंडेक्स के लिए आज कौन से लेवल होंगे अहम

अनुज सिंघल ने कहा कि पहला रजिस्टेंस 23,000-23,050 (ऑप्शन राइटर्स जोन) परहै जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23,200-23,250 (चार्ट के मुताबिक) पर है। पोजीशनल लॉन्ग सौदों के SL को अब 22,800 पर लाएं (कल का निचला स्तर) पर है। अगर 23,000 पर चाहें तो कुछ मुनाफावसूली भी कर सकते हैं। 23,000 पर नहीं रुके तो 23,200-23,250 भी जल्दी आ सकता है

अपडेटेड Mar 20, 2025 पर 9:03 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अनुज सिंघल ने कहा कि बैंक निफ्टी अब हमारी एंट्री से 1600 प्वाइंट ऊपर है। 48,100 पर हमने 47,800 के स्टॉप लॉस के साथ लॉन्ग का नजरिया रखा था।

Stock Market Strategy: सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का कहना है कि पिछले दो हफ्ते से हम बुलिश हैं। सभी शॉर्ट काटकर लॉन्ग रहने को कहा था। आखिर ऐसा क्या दिखा था हमें?इसका जवाब ग्लोबल मार्केट्स का मैसेज है। डॉलर इंडेक्स 110 के पीक से जबरदस्त गिरा है। मार्च में US मार्केट्स में गिरना और इमर्जिंग देशों ने चलना शुरू किया। पैसा US से निकलकर इमर्जिंग मार्केट्स में जाने लगा था। अनुज सिंघल ने कहा कि FIIs की बिकवाली धीरे-धीरे कम होने लगी। FIIs के शॉर्ट्स में पैसा बनाना बंद किया। और सबसे बड़ी बात निफ्टी ने दिन के निचले स्तर के बजाय हाई पर बंद होना शुरू किया। 11 मार्च से निफ्टी ने कभी भी दिन के निचले स्तर के पास क्लोजिंग नहीं दी। अब क्या यह फाइनल बॉटम है या नहीं, हमें नहीं पता। लेकिन हमने एक बात कही है अब इस ट्रेड से आपको SL ही निकालेगा। 22,300 से ट्रेलिंग SL की शुरुआत हुई, अब हम उसे 22,800 पर ले आए हैं।

अब क्या है यहां से बड़ा ट्रेंड?

अनुज सिंघल ने कहा कि अब यहां से निफ्टी में बड़ा ट्रेंड अब न्यूट्रल हो चुका है। बैंक निफ्टी में बड़ा ट्रेंड पॉजिटिव होने के करीब है। अगर 51,000 के ऊपर बंद हुए तो बैंक निफ्टी का बड़ा ट्रेंड पॉजिटिव होगा। 51,000 पर बैंक निफ्टी का 200 DMA है। निफ्टी का बड़ा ट्रेंड 23,500 के ऊपर बंद होने पर पॉजिटिव होगा। छोटा और मीडियम ट्रेंड तो अब शानदार तेजी का है। FIIs ने शॉर्ट कवरिंग के साथ-साथ अब लॉन्ग जोड़ना शुरू किया है। 3 दिन में FIIs ने नेट 55,644 शॉर्ट्स कवर किए हैं। 12% के नेट लॉन्ग के बॉटम से हम अब 27% पर आ चुके हैं। ये 27% एक्सपायरी तक आराम से 50% तक जा सकता है। अगर 23,000 पर नहीं रुके तो एक्सपायरी पर 23,500 भी आ सकता है।


निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि पहला रजिस्टेंस 23,000-23,050 (ऑप्शन राइटर्स जोन) परहै जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23,200-23,250 (चार्ट के मुताबिक) पर है। पोजीशनल लॉन्ग सौदों के SL को अब 22,800 पर लाएं (कल का निचला स्तर) पर है। अगर 23,000 पर चाहें तो कुछ मुनाफावसूली भी कर सकते हैं। 23,000 पर नहीं रुके तो 23,200-23,250 भी जल्दी आ सकता है। 22,850-22,900 की कोई भी गिरावट मिले तो खरीदारी करें और 22,800 का स्टॉपलॉस लगाए। अभी शॉर्ट करने के बारे में सोचना भी मना है। 22,700 के नीचे बंद होने पर ही शॉर्ट का सोचिए।

बैंक निफ्टी में रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि बैंक निफ्टी अब हमारी एंट्री से 1600 प्वाइंट ऊपर है। 48,100 पर हमने 47,800 के स्टॉप लॉस के साथ लॉन्ग का नजरिया रखा था। कल हमने ट्रेलिंग स्टॉप लॉस बढ़ाकर 48,800 किया था । अब हम ट्रेलिंग स्टॉप लॉस बढ़ाकर 49,500 पर ला रहे हैं। 50,000-50,200 एक मुश्किल रजिस्टेंस जोन है। 50,200 के ऊपर 300 200 DMA यानी 51,000 तक जा सकते हैं। नई एंट्री के लिए इंट्रा-डे में गिरावट के खत्म होने का इंतजार करें। जहां भी इंट्रा-डे में गिरावट खत्म हो वहां खरीदारी करें। नई खरीदारी पर दिन के निचले स्तर के 100 प्वाइंट नीचे का स्टॉपलॉस रखें।

Nifty Strategy for Today:गिरावट में खरीदारी का मौका देगा बाजार, निफ्टी में 23034 का स्तर मुमकिन

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।