Stock Market Strategy: सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का कहना है कि पिछले दो हफ्ते से हम बुलिश हैं। सभी शॉर्ट काटकर लॉन्ग रहने को कहा था। आखिर ऐसा क्या दिखा था हमें?इसका जवाब ग्लोबल मार्केट्स का मैसेज है। डॉलर इंडेक्स 110 के पीक से जबरदस्त गिरा है। मार्च में US मार्केट्स में गिरना और इमर्जिंग देशों ने चलना शुरू किया। पैसा US से निकलकर इमर्जिंग मार्केट्स में जाने लगा था। अनुज सिंघल ने कहा कि FIIs की बिकवाली धीरे-धीरे कम होने लगी। FIIs के शॉर्ट्स में पैसा बनाना बंद किया। और सबसे बड़ी बात निफ्टी ने दिन के निचले स्तर के बजाय हाई पर बंद होना शुरू किया। 11 मार्च से निफ्टी ने कभी भी दिन के निचले स्तर के पास क्लोजिंग नहीं दी। अब क्या यह फाइनल बॉटम है या नहीं, हमें नहीं पता। लेकिन हमने एक बात कही है अब इस ट्रेड से आपको SL ही निकालेगा। 22,300 से ट्रेलिंग SL की शुरुआत हुई, अब हम उसे 22,800 पर ले आए हैं।
