Get App

बाजार में बड़ा ट्रेंड पॉजिटिव, बैंकों के तिमाही अपडेट्स होगी अब बाजार की नजर- अनुज सिंघल

Market Strategy: बाजार में इस समय classical sector rotation चल रहा है। कल का निफ्टी IT और निफ्टी बैंक का इंट्राडे चाल देखिए। कल सुबह IT चला और बैंक निफ्टी फिसला। दोपहर को उल्टा हुआ, IT गिरा और बैंक रिकवर हुए। रिलायंस का चार्ट लीडरशिप के साइन दे रहा है। HDFC बैंक भी 2000 के ऊपर टिकने को तैयार है। इस बाजार में अब हर छोटी, बड़ी गिरावट पर month end calls लें। 25,150-25,350 तक की कोई भी गिरावट में calls लें

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 02, 2025 पर 9:17 AM
बाजार में बड़ा ट्रेंड पॉजिटिव, बैंकों के तिमाही अपडेट्स होगी अब बाजार की नजर- अनुज सिंघल
बाजार में इस समय classical sector rotation चल रहा है। कल का निफ्टी IT और निफ्टी बैंक का इंट्राडे चाल देखिए।

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

1000 अंकों की रैली के बाद थोड़ा सुस्ताना बनता है। 2 दिन से बाजार में मामूली गिरावट या कंसोलिडेशन है। बैंक निफ्टी कल भी नए शिखर पर बंद हुआ है। बाजार में थोड़ा सा टाइम करेक्शन अच्छा होता है। जब तक निफ्टी 10 और 20 DEMA के ऊपर है, ट्रेंड मजबूत है। निफ्टी का 10 DEMA 25,350 पर और 20 DEMA 25,150 पर है। 25,150-25,350 के बीच का जोन खरीदारी की बढ़िया मौका होगा। इसका मतलब ये नहीं है कि निफ्टी वहां जाएगा ही जाएगा। हो सकता है उसके पहले ही एक और रैली शुरू हो जाए, लेकिन जब तक हम इस जोन के ऊपर हैं, बड़ा ट्रेंड पॉजिटिव है। ऑटो बिक्री के आंकड़े थोड़े खराब रहे हैं। अब नजर बैंकों के तिमाही अपडेट्स पर रहेगी। बाजार का बड़ा टेक्सचर अब भी गिरावट में खरीदारी का है

बाजार: आज के संकेत

टैरिफ पर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ट ट्रंप ने बड़े बयान दिए। ट्रंप ने कहा कि जापान को 30%, 35% टैरिफ देना होगा । जापान पर जो टैरिफ निर्धारित करेंगे देना होगा। जापान के साथ डील होगी की नहीं इस पर संदेह है। टैरिफ पर राहत 9 जुलाई से आगे नहीं बढ़ा सकते। भारत के साथ टैरिफ पर भी ट्रंप ने बयान दिए। भारत प्रतिस्पर्धा के मौके दे तो बहुत कम टैरिफ पर डील संभव है। भारत प्रतिस्पर्धा के मौके दे तो बहुत कम टैरिफ पर डील संभव है। भारत प्रतिस्पर्धा के मौके दे तो बहुत कम टैरिफ पर डील संभव है। आज बचे हुए ऑटो बिक्री आंकड़ों पर रिएक्शन होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें