Get App

मार्केट स्ट्रक्चर का आज सबसे बड़ा टेस्ट,18000 पर निफ्टी टिके तभी लॉन्ग ट्रेड लें: अनुज सिंघल

अनुज सिंघल ने कहा कि बैंक निफ्टी ने फिर दिसंबर का निचला स्तर बचाया है। बैंक निफ्टी अब बाजार का लीडर नहीं रहा। बैंक निफ्टी का टेक्स्चर अब 'उछाल में बिकवाली' है। 42350-42450 बिकवाली का जोन है।शॉर्ट सौदों के लिए 42500 का SL रखें

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 13, 2023 पर 10:16 AM
मार्केट स्ट्रक्चर का आज सबसे बड़ा टेस्ट,18000 पर निफ्टी टिके तभी लॉन्ग ट्रेड लें: अनुज सिंघल
अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार अब रेंज के नीचे जाने के संकेत दे रहा है। निफ्टी में अब 200 DMA 17300 जाने के संकेत दिए हैं

आज के लिए कैसा है मार्केट का सेटअप और निफ्टी-बैंक निफ्टी में कैसे होगी कमाई इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंगल ने कहा कि आज सारे डाटा प्वाइंट काफी पॉजिटिव हैं। एक बार फिर US महंगाई दर घटकर आई है। भारत में भी IIP बढ़ी है और महंगाई अनुमान से कम रही है। इंफोसिस का मार्जिन अनुमान से कम रहा है लेकिन कंपनी ने गाइडेंस बढ़ाया है। भारतीय बाजारों में हर रैली में बिकवाली हो रही है। मार्केट स्ट्रक्चर का आज सबसे बड़ा टेस्ट है। आज गैप अप नहीं टिका तो बाजार फिर कमजोर होगा।

ग्लोबल संकेत: भारत पर असर

अनुज सिंघल का कहना है कि अमेरिका में महंगाई अब 2022 की दिक्कत बन गई है। बाजार का महंगाई पर नजरिया फेड से बिलकुल अलग है। US बॉन्ड मार्केट दरों का पीक समय से पहले बनने के संकेत दे रहे हैं। नैस्डेक ने फिर रैली की अगुवाई की है। जनवरी के निचले स्तरों से नैस्डेक अभी 10 फीसदी नीचे है। इस हफ्ते निफ्टी IT अब 2.7 फीसदी ऊपर है। निफ्टी बैंक फ्लैट है। कमोडिटी में बड़ी risk-on रैली जारी है। ब्रेंट क्रूड बढ़कर $84/bbl तक आया है। इस साल निवेशकों को सोना, चांदी रखना होगा। चीन, ताइवान, हॉन्ग कॉन्ग के बाजारों में बड़ी तेजी देखने को मिल रही है।

निफ्टी पर रणनीति

सब समाचार

+ और भी पढ़ें