बेहतर तिमाही नतीजों के बाद बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल के शेयरों में 10% तक का उछाल

बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल का शेयर 25 दिसंबर को कारोबार के दौरान तकरीबन 10 पर्सेंट तक उछल गया। कंपनी ने दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं और इसका असर कंपनी के शेयरों पर देखने को मिल रहा था। स्नैक्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 14.7 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 68.6 करोड़ रुपये रहा। संबंधित अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 19 पर्सेंट की बढ़त के साथ 721.2 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Oct 25, 2024 पर 1:22 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कंपनी के स्टॉक में इस साल अब तक 60 पर्सेंट से भी ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिल चुकी है।

Bikaji Foods International Shares: बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल का शेयर 25 अक्टूबर को कारोबार के दौरान तकरीबन 10 पर्सेंट तक उछल गया। कंपनी ने दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं और इसका असर कंपनी के शेयरों पर देखने को मिल रहा था। स्नैक्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 14.7 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 68.6 करोड़ रुपये रहा। संबंधित अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 19 पर्सेंट की बढ़त के साथ 721.2 करोड़ रुपये रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 1 बजकर 12 मिनट पर कंपनी का शेयर 3.10 पर्सेंट की बढ़त के साथ 875 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

ऑपरेशनल लेवल पर बीकाजी का इबिट्डा (EBITDA) सालाना आधार पर 22 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 106.7 करोड़ रुपये रहा, जबकि इबिट्डा मार्जिन बढ़कर 14.8 पर्सेंट हो गया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 14.4 पर्सेंट था। बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल भारत की तीसरा सबैसे बड़ी स्नैक्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है और वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारतीय स्नैक्स और मिठाइयां बनाती है। यह भारत के संगठित स्नैक्स मार्केट में दूसरी सबसे तेजी से बढ़ने वाली कंपनी है।

इसकी प्रोडक्ट रेंज में 6 मुख्य कैटेगरी हैं: भुजिया, नमकीन, पैकेज्ड मिठाइयां, पापड़, वेस्टर्न स्नैक्स और अन्य स्नैक्स, जिनमें मुख्य तौर पर गिफ्ट पैक, फ्रोजेन फूड, मठरी और बिस्कुट शामिल हैं। सेगमेंट के हिसाब से बात करें, तो पापड़ कैटेगरी के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 26 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई, जबकि वेस्टर्न स्नैक्स और पैकेज्ड मिठाइयों में क्रमशः 23 पर्सेंट और 22 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई। कंपनी के देसी स्नैक्स के रेवेन्यू में 10.5 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई और कुल रेवेन्यू में इस सेगमेंट की हिस्सेदारी 63.8 पर्सेंट है।


नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में कंपनी के स्टॉक में इस साल अब तक 60 पर्सेंट से भी ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिल चुकी है, जबकि इस दौरान निफ्टी का रिटर्न 12 पर्सेंट रहा है। पिछले 12 महीनों में कंपनी के शेयरों में 85 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई है। इस अवधि में निफ्टी में 28 पर्सेंट की बढ़त रही।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।