Bikaji Foods: बीकाजी फूड्स (Bikaji Foods) के शेयरों की लिस्टिंग आज कुछ खास नहीं रही BSE पर बीकाजी फूड्स के शेयरों की लिस्टिंग 7.05 फीसदी प्रीमियम के साथ 321.15 रुपए पर हुई है। जबकि NSE पर इसके शेयर 7.60 फीसदी प्रीमियम (Premium) के साथ 322.80 रुपए पर लिस्ट हुआ है। कंपनी के IPO का इश्यू प्राइस 300 रुपए था। कंपनी का इश्यू 3 नवंबर को खुला और 7 नवंबर को बंद हुआ था।
