Get App

Stocks to Buy: इन 3 सरकारी कंपनियों में दमदार रिटर्न की उम्मीद, ब्रोकरेज ने खरीदने की सलाह दी

Stocks to Buy: तीन सरकारी कंपनियों पर ब्रोकरेज बुलिश हैं। 16% से 22% तक तेजी का अनुमान है। मजबूत वैल्यूएशन और बेहतर कारोबार उम्मीद बढ़ा रहे हैं। जानिए डिटेल।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Aug 19, 2026 पर 5:15 PM
Stocks to Buy: इन 3 सरकारी कंपनियों में दमदार रिटर्न की उम्मीद, ब्रोकरेज ने खरीदने की सलाह दी
ICICI Securities ने सरकारी मेटल कंपनी Mishra Dhatu Nigam (MIDHANI) पर बुलिश रुख रखा है।

Stocks to Buy: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कुछ सरकारी कंपनियों पर ब्रोकरेज हाउस अब भी बुलिश हैं। इनका मानना है कि मजबूत कारोबार, बेहतर वैल्यूएशन और आने वाले समय में कमाई बढ़ने की उम्मीद इन शेयरों को सहारा दे सकती है। तीन अलग-अलग सरकारी कंपनियों पर 'Buy' रेटिंग के साथ 16% से 22% तक तेजी का अनुमान दिया है।

ONGC

ब्रोकरेज हाउस Motilal Oswal को सरकारी तेल और गैस कंपनी ONGC में अच्छी तेजी की उम्मीद दिख रही है। उसने शेयर पर 'Buy' की रेटिंग बरकरार रखते हुए 290 रुपये का टारगेट दिया है। मौजूदा भाव 238 रुपये के हिसाब से इसमें करीब 22% की तेजी की गुंजाइश बनती है। ब्रोकरेज का कहना है कि ONGC अभी सस्ती वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहा है। इसकी डिविडेंड यील्ड भी निवेशकों के लिए आकर्षक बनी हुई है।

Motilal Oswal का मानना है कि आने वाले समय में ONGC को तेल और गैस प्रोडक्शन बढ़ने, OVL के बेहतर प्रदर्शन और कच्चे तेल की कीमतों से सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा कंपनी का मजबूत डिविडेंड ट्रैक रिकॉर्ड भी इसे लंबी अवधि के निवेशकों के लिए बेहतर दांव बनाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें