Get App

Bio Medica Laboratories Listing: 20% घाटे में लिस्टिंग के बाद और 5% गिरा शेयर, लगा लोअर सर्किट

Bio Medica Labs Listing: बायो मेडिका लैबोरेटरीज फार्मास्यूटिकल पैरेंटरल फॉर्मूलेशंस बनाने में विशेषज्ञता रखती है। कंपनी का 52.43 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू 21 मई को खुला था और 25 मई को बंद हुआ। IPO प्राइस 139 रुपये प्रति शेयर था

Ritika Singhअपडेटेड May 29, 2026 पर 10:41 AM
Bio Medica Laboratories Listing: 20% घाटे में लिस्टिंग के बाद और 5% गिरा शेयर, लगा लोअर सर्किट
Bio Medica Laboratories IPO को 2.26 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।

फार्मा सेक्टर की कंपनी बायो मेडिका लैबोरेटरीज की 29 मई को शेयर बाजार में एंट्री हो गई। शुरुआत निराशाजनक रही। शेयर NSE SME पर 20 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 111.20 रुपये पर लिस्ट हुआ। तुरंत ही इसमें और 5 प्रतिशत की गिरावट आई और 105.65 रुपये पर लोअर सर्किट लग गया। IPO प्राइस 139 रुपये प्रति शेयर था।

कंपनी का 52.43 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू 21 मई को खुला था और 25 मई को बंद हुआ। इसे कुल 2.26 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के​ लिए रिजर्व हिस्सा 15.94 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1.30 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के​ लिए रिजर्व हिस्सा 2.92 गुना भरा।

बायो मेडिका लैबोरेटरीज फार्मास्यूटिकल पैरेंटरल फॉर्मूलेशंस बनाने में विशेषज्ञता रखती है। यह लिक्विड और सूखे-पाउडर वाले इंजेक्शन के रूप में एथिकल दवाओं, जेनेरिक दवाओं और ओवर-द-काउंटर (OTC) दवाओं का उत्पादन करती है। इंजेक्शन सिंगल-डोज और मल्टी-डोज, दोनों फॉर्मेट में उपलब्ध हैं। ये इंसान और जानवर के इलाज, दोनों क्षेत्रों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करते हैं।कंपनी के प्रमोटर मुकेश मेहता और प्रदीप मेहता हैं।

IPO के पैसे कैसे होंगे इस्तेमाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें