बायोकॉन लिमिटेड अपनी बायोकॉन बायोलॉजिक्स को खुद में मिलाने जा रही है। इसके बाद बायोकॉन बायोलॉजिक्स, कंपनी के 100 प्रतिशत मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी बन जाएगी। इस कदम से बायोलॉजिक्स यूनिट की वैल्यूएशन 5.5 अरब अमेरिकी डॉलर हो जाएगी। बायोकॉन लिमिटेड ने शेयर बाजारों को बताया है कि इस ट्रांजेक्शन के हिस्से के तौर पर कंपनी शेयर स्वैप करेगी। इससे वह माइलान इंक, सीरम इंस्टीट्यूट लाइफ साइंसेज, टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड II और एक्टिव पाइन LLP से बायोकॉन बायोलॉजिक्स लिमिटेड में उनकी बची हुई हिस्सेदारी हासिल करेगी।
