भारत में मोहल्ले की किराना दुकान से दूध-दही खरीदना भले ही आम बात हो, लेकिन विदेश से आए लोगों के लिए ऐसे अनुभव खास बन सकते हैं। दिल्ली में रहने वाली एक अमेरिकी महिला का वीडियो इन दिनों इसी वजह से चर्चा में है। घर से चंद कदमों की दूरी पर मौजूद दुकान से सामान खरीदने का उनका अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है। खास बात यह है कि उन्होंने दुकानदार से हिंदी में बातचीत की और जरूरत का सामान लेकर वापस घर लौट गईं। उनकी इस छोटी-सी खरीदारी ने सोशल मीडिया पर ऑनलाइन डिलीवरी और स्थानीय दुकानों को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है।
