Get App

Bitcoin पर भी दिखा नए वेरिएंट का असर, एक दिन में 4 लाख रुपये घटी कीमत, बाकी क्रिप्टो के भी गिरे दाम

बिटकॉइन की कीमत शुक्रवार को 9 पर्सेंट गिरकर करीब 53,552 डॉलर पर आ गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 26, 2021 पर 10:57 PM
Bitcoin पर भी दिखा नए वेरिएंट का असर, एक दिन में 4 लाख रुपये घटी कीमत, बाकी क्रिप्टो के भी गिरे दाम
बिटकॉइन (FILE)

कोरोना वायरस (Corona Virus) का नया वेरिएंट सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में मिला, लेकिन अब वो पूरे ग्लोबल मार्केट को अपनी चपेट में ले रहा है। यहां तक कि क्रिप्टो मार्केट (Cryptocurrency) भी इससे अछूती नही है।

दुनिया की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) की कीमत शुक्रवार को 9 पर्सेंट या करीब 4 लाख रुपये गिरकर करीब 53,552 डॉलर पर आ गई। खबर लिखे जाने के समय बिटकॉइन करीब 7.30 पर्सेंट की गिरावट के साथ 54,695 डॉलर के भाव पर कारोबार कर रहा था।

वहीं दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकॉइन इथर (Ether) के दाम में तो शुक्रवार को 12 पर्सेंट तक की गिरावट आई। हालांकि बाद में इसमें थोड़ा सुधार हुआ वह 9.69 पर्सेंट गिरकर 4,087 डॉलर के दाम पर ट्रेड कर रही थी। अगर दूसरे कॉइन की बात करे तो Dogecoin में करीब 8.3 पर्सेंट, जबकि Shiba Inu 5 पर्सेंट की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था।

बिटकॉइन की कीमत इस महीने अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी, जिसके बाद से अब तक उसमें करीब 20 पर्सेंट की गिरावट आ चुकी है। बिटकॉइन की कीमत इस महीने की शुरुआत में 69,000 डॉलर पर पहुंच गई थी, जब अमेरिका में बिटकॉइन के पहले एक्सचेंज-ट्रेडेड-फंड को कारोबार की इजाजत मिली थी। फिलहाल बिटकॉइन की कीमत अपने 100 दिनों के मूविंग एवरेज 53,940 डॉलर के पास आ गई है, जो इसमें अगली गिरावट आने पर सपोर्ट बेस के रूप में काम कर सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें