Cryptocurrency Price today: बिटक्वाइन, Ether और डॉजक्वाइन गिरा, Cardano चढ़ा, चेक कीजिए लेटेस्ट रेट

Cryptocurrency Price today: बिटकॉइन और एथर के भाव गिरे जबकि कार्डानो में 1% की तेजी आई

अपडेटेड Aug 30, 2021 पर 2:44 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

Cryptocurrency Price today: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन के प्राइसेज पिछले कुछ सेशन में 47,000 डॉलर से 50,000 डॉलर की रेंज में रहे हैं। सोमवार को इसका प्राइस 48,000 डॉलर से कुछ अधिक पर ट्रेड कर रहा था। इसमें पिछले सेशन से 1.6 प्रतिशत की गिरावट आई है और यह 48,526 डॉलर पर था।

बिटकॉइन के प्राइस में इस वर्ष अभी तक 67 प्रतिशत की तेजी आई है। हालांकि, यह अप्रैल में 65,000 डॉलर के रिकॉर्ड लेवल से काफी नीचे है।

Rights Issue के जरिए 21000 करोड़ जुटाएगी BHARTI AIRTEL, स्टॉक पर जानिये ब्रोकरेजेस की राय

कार्डानो को छोड़कर अधिकतर क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइसेज में कमी आई है। कार्डानो लगभग 1 प्रतिशत की तेजी के साथ  2.87 डॉलर पर था।

कॉइनडेस्क के अनुसार, ethereum ब्लॉकचेन से लिंक्ड Ether का प्राइस गिरकर  3,212 डॉलर और dogecoin का 1.6 प्रतिशत घटकर 0.28 डॉलर पर था।

XRP, स्टेलर और लाइटकॉइन जैसी अन्य क्रिप्टोकरेंसी के प्राइस में भी कमी आई है।


जुलाई से डिजिटल एसेट इनवेस्टमेंट प्रोडक्ट्स के लिए एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) में 57 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है और यह लगभग 55 अरब डॉलर पर है। क्रिप्टोकरेंसीज में प्रति दिन की औसत ट्रेडिंग वॉल्यूम 46 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 54.4 करोड़ डॉलर की है।

बिटकॉइन फंड्स का AUM 51.9 प्रतिशत बढ़कर 38.1 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

बिटकॉइन और Ether जैसी बड़ी क्रिप्टोकरेंसीज में तेजी के कारण कम लोकप्रिय टोकन्स के प्राइसेज भी बढ़े हैं। कार्डानो का प्राइस इस महीने दोगुना हुआ है और यह तीसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो टोकन बन गया है। Binance Coin में भी तेजी आई है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें। 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।