Bitcoin, Ether में भारी गिरावट, Shiba Inu 70 प्रतिशत उछला

मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन का प्राइस 3.5 प्रतिशत तक घट गया

अपडेटेड Oct 28, 2021 पर 1:39 PM
Story continues below Advertisement

दुनिया की सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरंसी बिटकॉइन के प्राइसेज गुरुवार को 60,000 डॉलर से नीचे चले गए। यह एक सप्ताह से अधिक में इसका सबसे निचला लेवल है। इसका प्राइस 3.5 प्रतिशत  घटकर 58,725 डॉलर के निकट कारोबार कर रहा ता। इस महीने बिटकॉइन में 30 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई है।

बिटकॉइन ने पिछले सप्ताह 65,000 डॉलर का लेवल पार किया था। इसका कारण अमेरिका में बिटकॉइन के फ्यूचर्स बेस्ड ETF का लॉन्च होना था। इस ETF की शुरुआत के कुछ ही दिनों में इसमें एक अरब डॉलर से अधिक का इनवेस्टमेंट हुआ है।

Bajaj Auto को डिमांड में तेजी का फायदा, दूसरी तिमाही में प्रॉफिट 20.1 प्रतिशत बढ़ा

ethereum ब्लॉकचेन से लिंक्ड Ether में भी लगभग 5 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 3,959 डॉलर पर था।

सोलाना, कार्डानो, यूनिस्वैप और लाइटकॉइन के प्राइसेज भी 10 प्रतिशत तक घट गए।

इसके विपरीत, पिछले कुछ सेशन में तेजी दर्ज कर रहे Shiba Inu का प्राइस एक दिन में 70 प्रतिशत से अधिक बढ़कर $0.00008241 हो गया है। इसकी मार्केट वैल्यू लगभग 40 अरब डॉलर की है।


इस सप्ताह की शुरुआत में टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क के  Shiba Inu में इनवेस्टमेंट नहीं होने की जानकारी देने के बाद इसमें कुछ गिरावट आई थी।

क्रिप्टो फंड्स में पिछले सप्ताह 1.47 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट हुआ। इसमें बिटकॉइन की हिस्सेदारी लगभग 99 प्रतिशत की थी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।