Black Monday: इस हफ्ते की कारोबारी शुरुआत ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) धड़ाम हो गए। मार्केट की इस हाहाकार में सेंसेक्स आज 1836.57 प्वाइंट्स यानी 2.46% की गिरावट के साथ 72,696.39 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 601.85 प्वाइंट्स यानी 2.60% की फिसलन के साथ 22,512.65 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में तो सेंसेक्स 1,974.52 प्वाइंट्स टूटकर 72,558.44 और निफ्टी 50 भी 643.25 प्वाइंट्स फिसलकर 22,471.25 तक आ गया था।
