Get App

Black Opal IPO Listing: लिस्ट होते ही अपर सर्किट, ₹197 के शेयर के लिए आईपीओ में मची थी लूट

Black Opal IPO Listing: ब्लैक ओपल कंसल्टैंट्स रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स की बिक्री और मार्केटिंग का काम करती है। अब आईपीओ को 73 गुना से अधिक सब्सक्रिप्शन के बाद इसके शेयर लिस्ट हुए हैं। इसके आईपीओ के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है। नई खरीदारी से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Oct 07, 2026 पर 10:23 AM
Black Opal IPO Listing: लिस्ट होते ही अपर सर्किट, ₹197 के शेयर के लिए आईपीओ में मची थी लूट
Black Opal IPO Listing: ब्लैक ओपल का ₹55 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Black Opal IPO Listing: रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स की बिक्री और मार्केटिंग का काम करने वाली ब्लैक ओपल कंसल्टैंट्स के शेयरों की आज BSE SME पर प्रीमियम एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे 73 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹197 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹200.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 1.52% का लिस्टिंग गेन (Black Opal Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह ₹210.00 (Black Opal Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 6.60% मुनाफे में हैं।

Black Opal IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

ब्लैक ओपल का ₹55 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का धांसू रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 73.80 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 59.77 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 124.29 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 60.15 गुना भरा था।

इस आईपीओ के तहत ₹44 करोड़ के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा ₹10 की फेस वैल्यू वाले ₹11 करोड़ के 5.58 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिके हैं। ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिला है। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹7.00 करोड़ मार्केटिंग, ₹26.00 करोड़ अयोध्या प्रोजेक्ट के डेवलपमेंट के लिए ग्रुप एंटिटी औरिका डेवलपर्स में निवेश और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें