Block deals : एक्सिस म्यूचुअल फंड ने 20 दिसंबर को ब्लॉक डील के जरिए 6075 रुपये के औसत भाव पर अम्बर एंटरप्राइजेज (Amber Enterprises) में 1.31 लाख शेयर खरीदे। टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने 75,000 शेयर खरीदे। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने 50,000 शेयर खरीदे। महिंद्रा मनुलाइफ म्यूचुअल फंड ने अम्बर एंटरप्राइजेज में 56,000 शेयर खरीदे। गोल्डमैन सैक्स इन्वेस्टमेंट्स मॉरीशस आई लिमिटेड ने अम्बर एंटरप्राइजेज में 6075 रुपये के औसत भाव पर 17,000 शेयर खरीदे। सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स मॉरीशस प्राइवेट लिमिटेड ने अम्बर एंटरप्राइजेज में 6075 रुपये के औसत भाव पर 17,000 शेयर खरीदे हैं।
