Stock Split: 6 महीनों में पैसा हुआ डबल, अब दो टुकड़ों में टूटेगा शेयर

Stock Split: स्टॉक स्प्लिट में कंपनी अपने मौजूदा शेयरों को छोटे टुकड़ों में तोड़ देती है। इससे निवेशकों के पास शेयरों की संख्या बढ़ जाती है लेकिन उसी अनुपात में प्रति शेयर कीमत घट जाती है। स्प्लिट के बाद शेयर सस्ते हो जाते हैं, जिससे अधिक नए निवेशक जुड़ने की संभावना रहती है

अपडेटेड Sep 24, 2026 पर 4:22 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BLS E-Services भारत के बड़े बैंकों को बिजनेस कॉरेस्पोंडेंस सर्विसेज की पेशकश करती है।

BLS E-Services का स्टॉक, स्प्लिट होने वाला है। कॉरपोरेट एक्शन के तहत कंपनी का 10 रुपये फेस वैल्यू वाला एक शेयर, 5 रुपये फेस वैल्यू वाले 2 शेयरों में टूटेगा। रिकॉर्ड डेट 6 अक्टूबर 2026 है। कंपनी फरवरी 2024 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। इसका IPO 309.29 करोड़ रुपये का था। कंपनी एक डिजिटल सर्विस प्रोवाइडर है, जो भारत के बड़े बैंकों को बिजनेस कॉरेस्पोंडेंस सर्विसेज की पेशकश करती है। साथ ही जमीनी स्तर पर असिस्टेड ई-सर्विसेज और ई-गवर्नेंस सर्विसेज भी उपलब्ध कराती है।

कंपनी की सर्विसेज को 3 हिस्सों में बांटा जा सकता है- बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट्स सर्विसेज, असिस्टेड ई-सर्विसेज और ई-गवर्नेंस सर्विसेज। BLS E-Services, BLS इंटरनेशनल सर्विसेज लिमिटेड की सब्सिडियरी है। कंपनी अपने टेक्नोलॉजी-बेस्ड प्लेटफॉर्म के जरिए एशिया, अफ्रीका, यूरोप, दक्षिण अमेरिका, उत्तर अमेरिका और मध्य पूर्व में राज्य और प्रांतीय सरकारों को वीजा, पासपोर्ट, कांसुलर और नागरिकों से जुड़ी अन्य सेवाएं उपलब्ध कराती है।

स्टॉक स्प्लिट में कंपनी अपने मौजूदा शेयरों को छोटे टुकड़ों में तोड़ देती है। इससे निवेशकों के पास शेयरों की संख्या बढ़ जाती है लेकिन उसी अनुपात में प्रति शेयर कीमत घट जाती है। निवेशकों के निवेश की कुल वैल्यू नहीं बदलती। इस कदम का मकसद शेयरों को किफायती बनाना होता है। बहुत ज्यादा कीमत वाले शेयर छोटे निवेशकों की पहुंच से बाहर हो जाते हैं। स्प्लिट के बाद शेयर सस्ते हो जाते हैं, जिससे अधिक नए निवेशक जुड़ने की संभावना रहती है।


BLS E-Services शेयर ने 6 महीनों में पैसा किया डबल

BLS E-Services का शेयर 24 सितंबर को बीएसई पर 327.90 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 2900 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर का बीएसई पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 339.95 रुपये और एडजस्टेड लो 124.25 रुपये है। कंपनी में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 71.87 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर 3 महीनों में 45 प्रतिशत चढ़ा है। 6 महीनों में निवेशकों का पैसा डबल कर चुका है।

Raymond Share Price: गिरते बाजार में 7% तक उछला शेयर, क्रिएट किया 52 वीक का नया हाई; क्या है वजह

कंपनी की वित्तीय सेहत

अप्रैल-जून 2026 तिमाही में BLS E-Services का रेवेन्यू 18.58 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध मुनाफा 3.44 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। प्रति शेयर अर्निंग 38 लाख रुपये रही। पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 87.35 करोड़ रुपये, शुद्ध मुनाफा 17.47 करोड़ रुपये और प्रति शेयर अर्निंग 1.92 करोड़ रुपये रही।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।