Get App

BLS Polymers के इनवेस्टर्स की दिवाली के पहले लगी लॉटरी, 81% उछला, बेचें, होल्ड करें या खरीदें?

BLS Polymers के शेयर 150 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबरले 248 रुपये पर लिस्ट हुए। बीएलएस पॉलीमर्स के आईपीओ में इनवेस्टर्स ने जबर्दस्त दिलचस्पी दिखाई थी। एनएसई के डेटा के मुताबिक, यह इश्यू 241 गुना सब्सक्राइब हुआ था

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Nov 03, 2026 पर 12:38 PM
BLS Polymers के इनवेस्टर्स की दिवाली के पहले लगी लॉटरी, 81% उछला, बेचें, होल्ड करें या खरीदें?
12 बजे शेयर करीब 81 फीसदी चढ़कर 271.41 रुपये पर चल रहा था।

बीएलएस पॉलीमर्स के शेयरहोल्डर्स की तो दिवाली के पहले लॉटरी लग गई। शेयर 3 नवंबर को करीब 65 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुए। उसके बाद भी बंपर तेजी दिखी। 12 बजे शेयर करीब 81 फीसदी चढ़कर 271.41 रुपये पर चल रहा था। कपनी ने आईपीओ में प्रति शेयर 150 रुपये के भाव पर इनवेस्टर्स को शेयर इश्यू किए थे।

150 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 248 रुपये पर लिस्टिंग

BLS Polymers के शेयर 150 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबरले 248 रुपये पर लिस्ट हुए। खास बात यह है कि कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट के अनुमान से ज्यादा प्राइस पर लिस्ट हुए। आम तौर पर शेयर की स्टॉक एक्सचेंज में एंट्री जीएमपी के करीब होती है। इससे इनवेस्टर्स को पहले ही अंदाजा हो जाता है कि उन्हें कितना लिस्टिंग गेंस हो सकता है। लेकिन, बीएलएस पॉलीमर्स के शेयरों ने निवेशकों को चौंकाया।

इनवेस्टर्स का स्ट्रॉन्ग रिस्पॉन्स, 241 गुना सब्सक्राइब हुआ था आईपीओ

सब समाचार

+ और भी पढ़ें