Blue Jet Healthcare का शेयर 10% लुढ़का, लगा लोअर सर्किट; जेपी मॉर्गन ने घटाए रेटिंग और टारगेट

Blue Jet Healthcare Share Price: ब्रोकरेज ने अपने टारगेट मल्टीपल को भी 30x से घटाकर 22x कर दिया है। दिसंबर 2025 के दौरान ब्लू जेट हेल्थकेयर का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 59.6 प्रतिशत बढ़ गया। कंपनी का मार्केट कैप 6200 करोड़ रुपये से ज्यादा है

अपडेटेड Feb 16, 2026 पर 4:15 PM
Story continues below Advertisement
ब्रोकरेज ने Blue Jet Healthcare के शेयर की रेटिंग को कई चिंताओं के चलते घटाया है।

फार्मा कंपनी ब्लू जेट हेल्थकेयर के शेयरों में 16 फरवरी को दिन में 10 प्रतिशत तक की गिरावट दिखी। BSE पर शेयर का भाव 357.75 रुपये के लो तक गया और लोअर सर्किट लगा। दरअसल ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन ने स्टॉक को डाउनग्रेड किया है और प्राइस टारगेट में कटौती की है। ब्रोकरेज ने शेयर की रेटिंग को घटाकर 'अंडरवेट' कर दिया है। टारगेट प्राइस घटाकर ₹330 प्रति शेयर कर दिया है।

ब्रोकरेज ने शेयर की रेटिंग को कई चिंताओं के चलते घटाया है। पहली चिंता कंट्रास्ट मीडिया बिजनेस में कमजोर एग्जीक्यूशन की है। यह बिजनेस अपने फ्लैगशिप प्रोडक्ट में खराब परफॉर्मेंस और अच्छे नए लॉन्च की कमी की वजह से FY23-26E में 5% CAGR (कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट) से गिरा है। दूसरी चिंता PI और API सेगमेंट, खासकर बेम्पेडोइक एसिड पर दबाव की है। ग्रोथ की संभावना भी धुंधली है। तीसरी चिंता कमजोर लेट-स्टेज पाइपलाइन की है। नए प्रोडक्ट लॉन्च अगले दो सालों के बाद ही होंगे।

कमाई पर असर


इन मुश्किलों को देखते हुए जेपी मॉर्गन ने Blue Jet Healthcare के लिए वित्त वर्ष 2026, 2027 और 2028 के EPS अनुमानों में क्रमशः 11%, 18% और 23% की कटौती की है। ब्रोकरेज ने अपने टारगेट मल्टीपल को भी 30x से घटाकर 22x कर दिया है। अक्टूबर-दिसंबर 2025 के दौरान ब्लू जेट हेल्थकेयर का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 59.6 प्रतिशत बढ़कर 99 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 40 करोड़ रुपये था। हालांकि, रेवेन्यू साल-दर-साल आधार पर 39.6 प्रतिशत घटकर 192.4 करोड़ रुपये हो गया। दिसंबर 2024 तिमाही में यह 318.3 करोड़ रुपये था। कंपनी का EBITDA 62.2 प्रतिशत घटकर 47 करोड़ रुपये और मार्जिन घटकर 24.3 प्रतिशत हो गया।

Blue Jet Healthcare शेयर 6 महीनों में 55 प्रतिशत गिरा 

ब्लू जेट हेल्थकेयर का मार्केट कैप 6200 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। शेयर 6 महीनों में 55 प्रतिशत गिरा है। एक महीने में इसने 26 प्रतिशत और एक सप्ताह में 18 प्रतिशत की गिरावट देखी है। वित्त वर्ष 2025 के दौरान कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 1,029.99 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 305.20 करोड़ रुपये रहा।

Lupin के शेयर में आएगी 16% तक तेजी! Q3 नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने क्या दी रेटिंग?

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।