Get App

Blue Jet Healthcare का शेयर 10% लुढ़का, लगा लोअर सर्किट; जेपी मॉर्गन ने घटाए रेटिंग और टारगेट

Blue Jet Healthcare Share Price: ब्रोकरेज ने अपने टारगेट मल्टीपल को भी 30x से घटाकर 22x कर दिया है। दिसंबर 2025 के दौरान ब्लू जेट हेल्थकेयर का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 59.6 प्रतिशत बढ़ गया। कंपनी का मार्केट कैप 6200 करोड़ रुपये से ज्यादा है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Feb 16, 2026 पर 4:15 PM
Blue Jet Healthcare का शेयर 10% लुढ़का, लगा लोअर सर्किट; जेपी मॉर्गन ने घटाए रेटिंग और टारगेट
ब्रोकरेज ने Blue Jet Healthcare के शेयर की रेटिंग को कई चिंताओं के चलते घटाया है।

फार्मा कंपनी ब्लू जेट हेल्थकेयर के शेयरों में 16 फरवरी को दिन में 10 प्रतिशत तक की गिरावट दिखी। BSE पर शेयर का भाव 357.75 रुपये के लो तक गया और लोअर सर्किट लगा। दरअसल ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन ने स्टॉक को डाउनग्रेड किया है और प्राइस टारगेट में कटौती की है। ब्रोकरेज ने शेयर की रेटिंग को घटाकर 'अंडरवेट' कर दिया है। टारगेट प्राइस घटाकर ₹330 प्रति शेयर कर दिया है।

ब्रोकरेज ने शेयर की रेटिंग को कई चिंताओं के चलते घटाया है। पहली चिंता कंट्रास्ट मीडिया बिजनेस में कमजोर एग्जीक्यूशन की है। यह बिजनेस अपने फ्लैगशिप प्रोडक्ट में खराब परफॉर्मेंस और अच्छे नए लॉन्च की कमी की वजह से FY23-26E में 5% CAGR (कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट) से गिरा है। दूसरी चिंता PI और API सेगमेंट, खासकर बेम्पेडोइक एसिड पर दबाव की है। ग्रोथ की संभावना भी धुंधली है। तीसरी चिंता कमजोर लेट-स्टेज पाइपलाइन की है। नए प्रोडक्ट लॉन्च अगले दो सालों के बाद ही होंगे।

कमाई पर असर

इन मुश्किलों को देखते हुए जेपी मॉर्गन ने Blue Jet Healthcare के लिए वित्त वर्ष 2026, 2027 और 2028 के EPS अनुमानों में क्रमशः 11%, 18% और 23% की कटौती की है। ब्रोकरेज ने अपने टारगेट मल्टीपल को भी 30x से घटाकर 22x कर दिया है। अक्टूबर-दिसंबर 2025 के दौरान ब्लू जेट हेल्थकेयर का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 59.6 प्रतिशत बढ़कर 99 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 40 करोड़ रुपये था। हालांकि, रेवेन्यू साल-दर-साल आधार पर 39.6 प्रतिशत घटकर 192.4 करोड़ रुपये हो गया। दिसंबर 2024 तिमाही में यह 318.3 करोड़ रुपये था। कंपनी का EBITDA 62.2 प्रतिशत घटकर 47 करोड़ रुपये और मार्जिन घटकर 24.3 प्रतिशत हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें