Get App

Blue Star Q1 Results: उम्मीद से कमजोर नतीजों ने किया निराश, शेयर 6% टूटा

Blue Star Q1 Results: कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान रेवेन्यू में बढ़ोतरी कई चुनौतियों के बावजूद हुई, जिसमें "कमोडिटी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी" शामिल है, जिसके कारण बिक्री की कीमतें बढ़ानी पड़ीं। गर्मी के मौसम की देर से शुरुआत और अचानक खत्म होना, और ट्रेड में पुराने रूम AC का भारी स्टॉक जमा होना भी चुनौतियों में शामिल था

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 06, 2026 पर 3:58 PM
Blue Star Q1 Results: उम्मीद से कमजोर नतीजों ने किया निराश, शेयर 6% टूटा
अप्रैल -जून तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू ₹3,378 करोड़ रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 13.3% ज़्यादा है।

Blue Star Q1 Results: कूलिंग सॉल्यूशन बनाने वाली कंपनी ब्लू स्टार लिमिटेड के शेयर गुरुवार, 6 अगस्त को कारोबार के दौरान करीब 6% तक टूट गए। शेयरों में यह गिरावट कंपनी के जून नतीजे के नतीजों के ऐलान के बाद देखने को मिला। कंपनी के नतीजे एनालिस्ट की उम्मीदों से कम रहे।अप्रैल -जून तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू ₹3,378 करोड़ रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 13.3% ज़्यादा है। हालांकि, यह आंकड़ा CNBC-TV18 के पोल में अनुमानित ₹3,547 करोड़ से कम था।

कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान रेवेन्यू में बढ़ोतरी कई चुनौतियों के बावजूद हुई, जिसमें "कमोडिटी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी" शामिल है, जिसके कारण बिक्री की कीमतें बढ़ानी पड़ीं। गर्मी के मौसम की देर से शुरुआत और अचानक खत्म होना, और ट्रेड में पुराने रूम AC का भारी स्टॉक जमा होना भी चुनौतियों में शामिल था।

तिमाही के लिए EBITDA (ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमॉर्टाइजेशन से पहले की कमाई) ₹175 करोड़ रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 12% कम है और CNBC-TV18 के पोल में अनुमानित ₹247 करोड़ से काफी कम है।

तिमाही के लिए EBITDA मार्जिन 5.2% रहा, जबकि पिछले साल यह 6.7% था। CNBC-TV18 के पोल में इस आंकड़े के 7% रहने का अनुमान लगाया गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें