KRN IPO Listing: लिस्टिंग पर पैसे होंगे डबल या लगेगा झटका? ग्रे मार्केट से मिल रहे ये संकेत

KRN Heat Exchanger IPO: केआरएन हीट एक्सचेंजर एंड रेफ्रिजेरेशन तांबे और एल्यूमीनियम के फिन, कॉपर ट्यूब हीट एक्सचेंजर्स, वाटर कॉइल, कंडेंसर कॉइल, और इवैपोरटर कॉइल बनाती है। इसके आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और तीन दिन में ओवरऑल 213 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। अब इसके लिस्टिंग की तैयारी है। जानिए लिस्टिंग पर कितना मुनाफा मिल सकता है?

अपडेटेड Oct 02, 2024 पर 1:30 PM
KRN Heat Exchanger IPO: केआरएन हीट एक्सचेंजर के ₹341.95 करोड़ का आईपीओ 25-27 सितंबर के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। अब इसके शेयर 3 अक्टूबर को लिस्ट होने वाले हैं।

KRN Heat Exchanger IPO: ब्लूस्टार जैसी दिग्गज कंपनियों की सप्लायर केआरएन हीट एक्सचेंजर के आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था। तीन दिन में यह 213 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। अब इसके शेयरों के लिस्टिंग की तैयारी है। निवेशकों को लिस्टिंग पर तगड़े मुनाफे की गुंजाइश दिख रही है और ग्रे मार्केट के संकेतों के मुताबिक आईपीओ निवेशकों का पैसा पहले ही दिन डबल से अधिक हो सकता है। इसके शेयर इश्यू प्राइस बैंड से 245 रुपये यानी 111.36 फीसदी की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं। इससे शेयरों की धांसू लिस्टिंग के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी की कारोबारी सेहत और लिस्टिंग के दिन मार्केट की परिस्थिति पर निर्भर रहेगा। शेयरों की BSE, NSE पर 3 अक्टूबर को एंट्री होगी।

KRN Heat Exchanger IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

केआरएन हीट एक्सचेंजर के ₹341.95 करोड़ का आईपीओ 25-27 सितंबर के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इसमें निवेशकों ने ₹209-₹220 रुपये के प्राइस बैंड और 65 शेयरों के लॉट में पैसे लगाए। इस इश्यू को हर कैटेगरी के निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला और ओवरऑल यह 213.41 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 253.04 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 430.54 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 96.74 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 1,55,43,000 नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी केआरएन एचवीएसी प्रोडक्ट्स में नई मैनुफैक्चरिंग फैसिलिटी के लिए निवेश और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।


KRN Heat Exchanger and Refrigeration के बारे में

केआरएन हीट एक्सचेंजर एंड रेफ्रिजेरेशन तांबे और एल्यूमीनियम के फिन, कॉपर ट्यूब हीट एक्सचेंजर्स, वाटर कॉइल, कंडेंसर कॉइल, और इवैपोरटर कॉइल बनाती है। यह अलग-अलग आकार के हीट एक्सचेंजर ट्यूब बनाती है। इसके प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल घरेलू, कॉमर्शियल और इंडस्ट्रियल हीटिंग, वेंटिलेशन, एयर कंडीशनिंग और रेफ्रिजेरेशन (HVAC&R) इंडस्ट्री में होता है। इसके ग्राहक दैकिन एयरकंडीशनिंग, ब्लू स्टार और फ्रिजेल इंटेलिजेंट कूलिंग सिस्टम्स जैसी दिग्गज कंपनियां हैं। इसके प्रोडक्ट का निर्यात यूएई, यूएसई, इटली, सऊदी अरब, नॉर्वे, चेक रिपब्लिक, जर्मनी और यूके इत्यादि देशों को होता है। इसकी मैनुफैक्चरिंग फैसिलिटी राजस्थान के नीमराणा में है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2024 में इसे 39.07 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा और 313.54 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हुआ था। इस पर 59.69 करोड़ रुपये का कर्ज है।

Tata Motors News: नहीं पसंद आ रही इलेक्ट्रिक गाड़ियां? टाटा मोटर्स के लिए सुस्त रहा सितंबर महीना

Stock Tips: 17% चढ़ेगा या 24% टूटेगा? रिकॉर्ड हाई के बाद अब किधर बढ़ेगा यह शेयर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।