BNP Paribas के रायचौधरी ने कहा, एशियाई बाजारों के मुकाबले इंडियन शेयरों का प्रीमियम चिंता की बात है

मनीषी रायचौधरी ने कहा कि लंबी अवधि को लेकर अब भी इंडियन मार्केट को लेकर हमारा स्टैंड पॉजिटिव है।अगस्त से दुनिया के दूसरे बड़े मार्केट के मुकाबले इंडियन मार्केट का प्रदर्शन बेहतर रहा है

अपडेटेड Sep 08, 2022 पर 9:46 AM
पिछले कुछ महीनों में कई इंडियन कंपनियों के शेयरों में तेजी आई है। कई शेयरों के प्राइस 52 हफ्ते के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं।

इंडिया में शेयरों की कीमतें प्रीमियम लेवल पर हैं, जो चिंता की बात है। यह कहना है कि बीनपी पारिबा (BNP Paribas) के एशिया इक्विटी स्ट्रेटेजिस्ट मनीषी रायचौधरी (Manishi Raychaudhuri) का। हालांकि, लंबी अवधि में इंडियन मार्केट को लेकर वह उत्साहित हैं। सीएनबीसी-टीवी18 के साथ बातचीत में उन्होंने इंडियन मार्केट के बारे में खुलकर चर्चा की।

रायचौधरी ने कहा, "एशियाई बाजारों के मुकाबले इंडियन मार्केट में हम जो प्रीमियम देख रहे हैं, वह थोड़ा चिंताजनक है... इंडियन मार्केट थोड़ा ब्रीदर ले सकता है और छोटी अवधि में कुछ करेक्शन दिख सकता है।" हालांकि, लंबी अवधि को लेकर मार्केट का आउटलुक पॉजिटिव है।

यह भी पढ़ें : Morgan Stanley ने की बैंकिंग सेक्टर की री-रेटिंग, इन शेयरों में 41% तक की तेजी का जताया अनुमान


उन्होंने कहा, "लंबी अवधि को लेकर अब भी इंडियन मार्केट को लेकर हमारा स्टैंड पॉजिटिव है।" अगस्त से दुनिया के दूसरे बड़े मार्केट के मुकाबले इंडियन मार्केट का प्रदर्शन बेहतर रहा है। इसमें बेहतर हो रहा आर्थिक माहौल, विदेशी फंडों की खरीदारी और कमोडिटीज की कीमतों में नरमी का हाथ है।

रायचौधरी ने कहा, "जहां तक इकोनॉमिक ग्रोथ की बात है तो कोविड के बाद हमने इंडिया में अच्छी तेजी देखी है। फाइनेंशियल्स कंपनियों और कुछ प्राइवेट बैंकों की कमाई के अनुमान में भी इजाफा देखने को मिल रहा है।"

उन्होंने कहा कि इंडिया को चीन की जीरो-कोविड पॉलिसी का भी फायदा मिला है।चीन के मार्केट से दूरी बनाने वाले इनवेस्टर्स इंडिया का रुख कर रहे हैं। चीन की जीरो-कोविड पॉलिसी ने चीन की इकोनॉमी और कंज्यूमर डिमांड की ग्रोथ को चोट पहुंचाई है।

पिछले कुछ महीनों में कई इंडियन कंपनियों के शेयरों में तेजी आई है। कई शेयरों के प्राइस 52 हफ्ते के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। रायचौधरी का मानना है कि लंबी अवधि में इंडिया के डिफेंस और एनर्जी सेक्टर में इनवेस्टमेंट के काफी मौके होंगे।

उन्होंने कहा, "इन सेक्टरों में लंबी अवधि में हमारे लिए कई मौके होंगे... साथ ही हमें इन सेक्टर में वैल्यूएशन को लेकर बहुत सावधान रहना होगा हमें उन शेयरों की पहचान करनी होगी, जो फ्यूचर में विजेता बनकर सामने आएंगे।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।