Stock Markets : आज बाजार पर बात करने के लिए सीएनबीसी-आवाज के साथ जुड़े केडियानॉमिक्स (Kedianomics0 के फाउंडर सुशील केडिया। पिछले हफ्ते 31 जुलाई को जब सुशील केडिया जी चैनल पर आए थे, तब उन्होंने कहा था कि 25500 का स्तर हासिल करने से पहले निफ्टी 24100 या फिर 24000 का स्तर दिखाएगा। उनकी बात सच साबित हुई है। बाजार पर बात करते हुए सुशील ने आगे कहा कि जबतक बाजार में कोई नया पैटर्न नहीं मिलता है। तब तक जो पैटर्न काम कर रहा है उसके साथ कोई होशियारी नहीं बरतनी चाहिए।
25500 पर जाने के बाद निफ्टी में आएगी बड़ी गिरावट
सुशील का कहना है कि बाजार अब एक बार फिर तेजी के लिए तैयार है। 25500 पर जाने बाद बाजार में फिर गिरावट आएगी और निफ्टी में 21000 तक का निचला स्तर भी देखने को मिल सकता है। सुशील केडिया ने कहा कि ये बात वो पहले भी कह चुके हैं। अब जिस तरह के ग्लोबल रंग-ढ़ग नजर आ रहे हैं। उसमें इस बात को मजाक में नहीं गंभीरता से लिया जाना चाहिए। सुशील ने आगे कहा कि अगर बैंक निफ्टी किसी तरह 52 हजार के पार निकल जाता है तो उसमें भी 55000 तक की चाल देखने को मिल सकती है।
सुशील केडिया की राय है कि क्रूड एक बार फिर से 84 डॉलर तक जाता दिख सकता है। क्रूड में बहुत खतरनाक चार्ट दिख रहा है। क्रूड 84 डॉलर तक जाने के बाद वहां से फिर घूमेगा। इसके बाद से 72 डॉलर के वर्तमान लो से भी नीचे जा सकता है। क्रूड में 2020 जैसी गिरावट देखने को मिल सकती है। सुशील केडिया ने कहा कि दुनिया में कोई बहुत घटना हो सकती है। क्रूड का चार्ट चीख-चीख कर कह रहा है कि सतर्क हो जाओ।
3400 रुपए तक जा सकता RIL का शेयर
सुशील केडिया का कहना है कि आगे हमें दिग्गज शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है। रिलायंस इंजस्ट्रीज और एचडीएफी बैंक में नए हाई भी लगते दिख सकते हैं। अदाणी से सारे स्टॉक भी न्यू हाई पर जाते दिख सकते हैं। सुशील का मानना है कि RIL का शेयर 3400 रुपए तक जा सकता है।
हर गिरावट में केमिकल शेयरों में खरीदारी की सलाह
सुशील ने आगे कहा कि अब वे IT के शेयरों से निकल रहे हैं। मीडिया के शेयरों में नया हाई बन सकता है। हर गिरावट में केमिकल शेयरों में खरीदारी की सलाह होगी। GNFC में 50 फीसदी तक की तेजी दिख सकती है। LIC Hsg Fin में 480 रुपए का स्तर दिखने पर ही खरीदारी की सलाह होगी।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)