Big Stocks : कल की जोरदार गिरावट के बाद बाजार में आज रिकवरी देखने को मिल रही है। 175 अंकों से ज्यादा की रिकवरी के साथ निफ्टी 24200 के पार दिख रहा है। लेकिन बैंक निफ्टी ऊपर से 500 अंक फिसला है। हालांकि यह 50,000 को होल्ड कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में सबसे ज्यादा तेजी। वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX भी 11 फीसदी से ज्यादा फिसला है। बांग्लादेश में तख्ता पलट से चुनिंदा भारतीय कंपनियों पर असर देखने को भी मिला है। ऐसे में आज अपने पसंदीदा शेयरों पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि दीपक नाइट्रेट, ONGC,भारती एयरटेल में एक्शन देखने को मिल सकता है। वहीं, ALKEM LAB और HDFC LIFE अच्छे मोमेंटम में हैं। आगे इनमें और तेजी आ सकती है। आइए इन शेयरों पर डालें एक नजर-
फोकस में दीपक नाइट्रेट (ग्रीन सिगनल)
अनुज ने कहा कि दीपक नाइट्रेट के पहली तिमाही के नतीजे अच्छे रहे हैं। तिमाही और सालाना आधार पर रिकवरी दिखी है। फेनोलिक सेगमेंट में ग्रोथ से रिकवरी आई है। कंपनी का रेवेन्यू 22 फीसदी बढ़कर 2167 करोड़ रुपए पर और EBITDA 47 फीसदी बढ़कर 309 करोड़ रुपए पर रहा है। OPM 11.9 फीसदी से बढ़कर 14.2 फीसदी पर और मुनाफा 35 फीसदी बढ़कर 202 करोड़ रुपए पर रहा है। फेनोलिक्स में EBIT 137 फीसदी बढ़कर 207 करोड़ रुपए पर रहा है। एडवांस इंटरमीडिएट्स में EBIT 42 फीसदी घटकर 66 करोड़ रुपए रहा है।
पहली तिमाही में ONGC की आय 1.8 फीसदी बढ़कर 35266 करोड़ रुपए रही है। EBITDA 6.8 फीसदी बढ़कर 16974 करोड़ रुपए और OPM 50.2 फीसदी से बढ़कर 52.7 फीसदी पर रहा है। वहीं, मुनाफा 9.4 फीसदी घटकर 8938 करोड़ रुपए पर रहा है। क्रूड प्रोडक्शन तिमाही आधार पर 2 फीसदी घटकर 5.2 MMT और गैस प्रोडक्शन 2% घटकर 5 BCM रहा है। आज 3.30 PM पर कंपनी की अहम कॉनकॉल है।
फोकस में भारती एयरटेल (ग्रीन सिगनल)
भारती एयरटेल के कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में उम्मीद के मुताबिक तिमाही आधार पर 2.4 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है। मार्जिन का आंकड़ा अनुमान से कम रहा है। कंसोलिडेटेड EBITDA 51.8 फीसदी रहा है। एंटरप्राइजेज कारोबार की वजह से EBITDA अनुमान से कमजोर रहा है। इंडिया मोबाइल रेवेन्यू ग्रोथ 2.1 फीसदी पर रही है। वहीं, Jio के लिए ये ग्रोथ 1.16 फीसदी रही है। ARPU ग्रोथ भी नरम रही है। पहली तिमाही में कंपनी के साथ 22.6 लाख नए ग्राहक जुड़े (FY24 का औसत 42 लाख)। मुनाफा 100.8 फीसदी बढ़कर 4160 करोड़ रुपए पर रहा है। 735 करोड़ रुपए की एकमुश्त आय से मुनाफा बढ़ा है। आज 2:30 PM पर कंपनी की अहम कॉनकॉल है।
अनुज का कहना है कि ALKEM LAB में अच्छा मोमेंटम दिख रहा है। स्टॉक में लगातार तीसरे महीने तेजी का मूड है। कल करीब 7 गुना डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला था। 7 साल का राइजिंग चैनल पार होने के कगार पर है। वायदा में शॉर्ट कवरिंग नजर आई है।
कल HDFC LIFE में अच्छा मोमेंटम दिखा। कल के खराब बाजार में भी शेयर मजबूत रहा। इसमें लगातार सातवें हफ्ते तेजी जारी है। 3 साल का चैनल पार हो रहा है। कल 4 गुना से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला। वायदा में लॉन्ग बिल्ड अप नजर आया।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।