Bombay Burmah Trading Corporation Dividend: वाडिया ग्रुप की 160 साल से भी ज्यादा पुरानी कंपनी बॉम्बे बर्मा ट्रेडिंग कॉरपोरेशन अपने शेयरहोल्डर्स को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 4 रुपये प्रति शेयर का दूसरा अंतरिम डिविडेंड देने वाली है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 27 मार्च 2025 तय की गई है। इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे। डिविडेंड दिए जाने का फैसला कंपनी के बोर्ड की 21 मार्च को हुई मीटिंग में लिया गया था।
