Bonus & Dividend Stock: स्टील कंपनी सूर्या रोशनी लिमिटेड ने आज 14 नवंबर को बोनस शेयर का ऐलान किया है। कंपनी अपने शेयरधारकों को हर शेयर पर एक फ्री शेयर जारी करेगी। इसके साथ ही कंपनी ने सितंबर तिमाही के नतीजे भी जारी किए हैं। बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट अभी तय नहीं की गई है। यह कंपनी द्वारा अपने शेयरधारकों के लिए घोषित किया जाने वाला पहला बोनस इश्यू है। सूर्या रोशनी के शेयरों में आज 6.47 फीसदी की गिरावट आई है और यह स्टॉक BSE पर 611.75 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 6656.94 करोड़ रुपये है।
