Get App

Bonus Issue: एक शेयर पर मिलेंगे 5 बोनस शेयर, क्या आपके पास है यह स्टॉक?

Bonus Issue: गुजरात टूलरूम ने सोमवार को एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि इसके बोर्ड ने पात्र इक्विटी शेयरधारकों को 5:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने की सिफारिश की है। इसके तहत 1 रुपये के प्रत्येक मौजूदा फुली पेड-अप इक्विटी शेयर के लिए 1 रुपये के 5 नए फुली पेड-अप इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 06, 2025 पर 9:31 PM
Bonus Issue: एक शेयर पर मिलेंगे 5 बोनस शेयर, क्या आपके पास है यह स्टॉक?
माइक्रोकैप कंपनी गुजरात टूलरूम ने बोनस इश्यू का ऐलान किया है।

Bonus Issue: माइक्रोकैप कंपनी गुजरात टूलरूम (Gujarat Toolroom) ने बोनस इश्यू का ऐलान किया है। कंपनी ने आज 6 जनवरी को एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी है। फाइलिंग के मुताबिक इसके शेयरधारकों को 5:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी किए जाएंगे। इसका मतलब है कि पात्र शेयरधारकों को हर एक शेयर के बदले पांच बोनस शेयर मिलेंगे। गुजरात टूलरूम के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने आज सोमवार को बैठक की और कंपनी के पहले बोनस शेयर इश्यू की घोषणा की। कंपनी के शेयरों में आज 4.95 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 18.04 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में दी जानकारी

गुजरात टूलरूम ने सोमवार को एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि इसके बोर्ड ने पात्र इक्विटी शेयरधारकों को 5:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने की सिफारिश की है। इसके तहत 1 रुपये के प्रत्येक मौजूदा फुली पेड-अप इक्विटी शेयर के लिए 1 रुपये के 5 नए फुली पेड-अप इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे।

कंपनी ने एक्सचेंजों को बताया कि मेंबर्स से अप्रुवल मिलना अभी बाकी है। बोनस शेयर 6 मार्च 2025 को या उससे पहले क्रेडिट किए जाने की संभावना है। बोनस इश्यू के अलावा गुजरात टूलरूम ने अपनी ऑथराइज्ड शेयर कैपिटल को ₹100 करोड़ से बढ़ाकर ₹140 करोड़ करने की मंजूरी दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें