Bonus Share: पहली बार बोनस शेयर बांटेगी टाटा ग्रुप की यह कंपनी, 5 लाख शेयरधारकों को होगा फायदा

Bonus Shares: टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट लिमिटेड (Trent Limited) के शेयर सोमवार 20 अप्रैल को फोकस में रहने वाले हैं। कंपनी ने अपने शेयरधारकों को पहली बार बोनस शेयर देने पर विचार करने की घोषणा की है, जिससे करीब 5 लाख रिटेल निवेशकों को फायदा मिल सकता है

अपडेटेड Apr 20, 2026 पर 9:16 AM
Story continues below Advertisement
Bonus Shares: ट्रेंट लिमिटेड 22 अप्रैल को मार्च तिमाही (Q4) के नतीजे भी जारी करेगी

Bonus Share: टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट लिमिटेड (Trent Limited) के शेयर सोमवार 20 अप्रैल को फोकस में रहने वाले हैं। कंपनी ने अपने शेयरधारकों को पहली बार बोनस शेयर देने पर विचार करने की घोषणा की है, जिससे करीब 5 लाख रिटेल निवेशकों को फायदा मिल सकता है।

22 अप्रैल को बोर्ड बैठक

कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि 22 अप्रैल को बोर्ड बैठक में बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। अगर यह प्रस्ताव मंजूर होता है, तो यह कंपनी का पहला बोनस इश्यू होगा। हालांकि, रिकॉर्ड डेट का ऐलान अभी नहीं किया गया है।

बोनस शेयर क्या होते हैं?


कंपनियां अपने फ्री रिजर्व को कैपिटलाइज करने, शेयर की लिक्विडिटी बढ़ाने और पेड-अप कैपिटल को मजबूत करने के लिए बोनस शेयर जारी करती हैं। ये शेयर मौजूदा निवेशकों को बिना किसी अतिरिक्त लागत के दिए जाते हैं। ध्यान रहे कि बोनस का लाभ लेने के लिए निवेशकों को एक्स-डेट से पहले शेयर होल्ड करना जरूरी होता है।

तिमाही नतीजा भी आएगा साथ

बोनस प्रस्ताव के साथ ही कंपनी 22 अप्रैल को मार्च तिमाही (Q4) के नतीजे भी जारी करेगी। इसके अलावा बोर्ड डिविडेंड की सिफारिश, कर्मचारी स्टॉक ऑप्शन प्लान (ESOP) और इक्विटी के जरिए फंड जुटाने (राइट्स इश्यू सहित) जैसे अहम फैसलों पर भी विचार करेगा।

मजबूत बिजनेस प्रदर्शन

कंपनी के हालिया बिजनेस अपडेट के मुताबिक, ट्रेंट ने शानदार ऑपरेशनल ग्रोथ दिखाई है। मार्च तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 20% बढ़कर 4,937 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि पूरे साल का रेवेन्यू 18% बढ़कर ₹19,701 करोड़ रहा। मर्चेंडाइज सेल्स से रेवेन्यू में भी तिमाही में 21% और पूरे साल में 19% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

तेजी से बढ़ रहा स्टोर नेटवर्क

कंपनी ने अपने रिटेल नेटवर्क का तेजी से विस्तार जारी रखा है। 31 मार्च 2026 तक ट्रेंट के कुल 1,286 स्टोर्स हो गए हैं, जिसमें वेस्टसाइड के 300, जूडियो के 963 और 23 दूसरे फॉर्मेट्स के स्टोर्स शामिल हैं। FY26 के दौरान वेस्टसाइज ने 52 और जूडियो ने 198 नए स्टोर्स जोड़े।

शेयरहोल्डिंग पैटर्न

मार्च तिमाही के अंत तक कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 37.01% रही। म्यूचुअल फंड्स के पास 13.92% हिस्सेदारी है, जबकि करीब 4,88,009 रिटेल निवेशकों (₹2 लाख तक निवेश वाले) की हिस्सेदारी 14.04% है। ₹2 लाख से ज्यादा निवेश वाले रिटेल निवेशकों की हिस्सेदारी करीब 1% है।

शेयर का प्रदर्शन

शुक्रवार को Trent का शेयर 0.36% की बढ़त के साथ ₹4,097.80 पर बंद हुआ। पिछले एक महीने में यह स्टॉक करीब 15% चढ़ चुका है, जिससे इसमें निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- एक साल में 56% तक रिटर्न! सेंसेक्स के इन 3 स्टॉक्स ने निवेशकों को किया मालामाल 

 डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।