कमोडिटीज में बूम-अब मचेगी शेयरों में धूम, एक्सपर्ट से जानिये कौन से शेयर करेंगे मालामाल

कमोडिटीज सेक्टर के शेयरों में उछाल को पकड़ते हुए एक्सपर्ट बेहतरीन स्टॉक्स सुझा रहे हैं

अपडेटेड May 08, 2021 पर 8:22 AM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार में कमाई का थीम हमेशा बदलता रहता है। फिलहाल शेयर मार्केट में कमोडिटीज का जलवा दिख रहा है। कमोडिटीज मार्केट में बूम है। मेटल, कॉपर, शुगर, चावल , जहां भी देखिए, हर जगह आपको तेजी देखने को मिलेगी। कमोडिटीज की ये तेजी शेयर मार्केट में भी जोश भर रही है।  इन दिनों कमोडिटीज से जुड़े शेयरों में तगड़ा एक्शन है। ऐसा लगता है कि रोटी, कपड़ा और मकान से जुड़े शेयर अब धमाल मचाने को तैयार है। ऐसे माहौल में पोर्टफोलियो में कमोडिटीज का तड़का तो बनता है।

    आपके पोर्टफोलियो में कमोडिटीज का तड़का लगाने के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के साथ  Arihant Capital के आशीष महेश्वरी, मार्केट एक्सपर्ट  अंबरीश बालिगा और मार्केट एक्सपर्ट सुदीप बंदोपाध्याय जुड़ गये हैं जो कमोडिटीज से जुड़े स्टॉक बताकर आपका पोर्टफोलियो चमकाएंगे।

    Arihant Capital के आशीष महेश्वरी का मालामाल करने वाला शेयरः BALRAMPUR CHINI

    आशीष ने कहा कि ये शुगर सेक्टर का सबसे बड़ा प्लेयर है। एथेनॉल और शुगर कीमतें बढ़ रही हैं। पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग बढ़ने से फायदा होगा लिहाजा इसमें अच्छा मुनाफा कमाने को मिलेगा। उन्होंने कहा इसे 320 के स्तर पर खरीदें और इसमें 400 का लक्ष्य देखने को मिलेगा।

    मार्केट एक्सपर्ट अंबरीश बालिगा का मालामाल करने वाला शेयरः JAY SHREE TEA

    अंबरीश ने कहा कि ये कंपनी चाय के साथ शुगर का भी कारोबार करती है। 2020 में चाय की कीमतें 40 प्रतिशत बढ़ी हैं। इस साल भी चाय की कीमतों में तेजी जारी है। वहीं सप्लाई में कमी से चाय कीमतों में तेजी दिखाई दे रही है। इतना ही नहीं बुक वैल्यू से 25 प्रतिशत डिस्काउंट पर शेयर मिल रहा है।


    मार्केट एक्सपर्ट सुदीप बंदोपाध्याय का मालामाल करने वाला शेयरः TRIVENI ENGG

    सुदीप ने कहा कि नई एथेनॉल ब्लेंडिंग पॉलिसी से फायदा होगा। ये शुगर कंपनियों के लिए गेम चेंजर पॉलिसी है लिहाजा इसमें खरीदारी करें।

    Arihant Capital के आशीष महेश्वरी का मालामाल करने वाला शेयरः KPR MILL

    आशीष ने कहा कि पिछली तिमाही में कंपनी के नतीजे शानदार रहे हैं। ये टेक्सटाइल सेक्टर का बड़ा प्लेयर है। कंपनी का टेक्सटाइल, शुगर और पावर का कामकाज है। कंपनी ने विस्तार पर करीब 600-700 करोड़  रुपये खर्च किए हैं। इसलिए विस्तार से कंपनी की कमाई बढ़ेगी। इसे 1450 के स्तर पर खरीदें और इसमें 1700 का लक्ष्य देखने को मिलेगा।

    मार्केट एक्सपर्ट अंबरीश बालिगा का मालामाल करने वाला शेयरः RAYMOND

    अंबरीश ने कहा कि टेक्सटाइल के साथ रियल्टी में भी कंपनी कारोबार करती है। कंपनी का फैब्रिक और रियल्टी दोनों में बढ़िया प्रदर्शन रहा है। वहीं कंपनी के नतीजों ने सरप्राइज किया है। इसमें खरीदारी करें इसमें 430 का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

    मार्केट एक्सपर्ट सुदीप बंदोपाध्याय का मालामाल करने वाला शेयरः  VARDHMAN TEXTILES

    सुदीप ने कहा कि कंपनी के मार्केट शेयर में बढ़ोतरी हुई है। कंपनी के शेयरों को यार्न की कीमतों में उछाल से फायदा होगा लिहाजा इसमें खरीदारी करनी चाहिए।

    Arihant Capital के आशीष महेश्वरी का मालामाल करने वाला शेयरः SAIL

    आशीष ने कहा कि ये देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी है। इसे स्टील कीमतों में बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। इसमें आगे भी मार्जिन और मुनाफे में जोरदार उछाल की उम्मीद है। इसे 136 के स्तर पर खरीदें और इसमें 170 का लक्ष्य देखने को मिलेगा।

    मार्केट एक्सपर्ट अंबरीश बालिगा का मालामाल करने वाला शेयरः NELCAST

    अंबरीश ने कहा कि ये कंपनी कास्टिंग के कामकाज में है। ये कंपनी स्क्रैप से स्टील बनाती है। ऑटो मोबाइल और रेलवे कंपनी के बड़े ग्राहकों में शामिल है। इसमें खरीदारी करने से फायदा होगा।

    मार्केट एक्सपर्ट सुदीप बंदोपाध्याय का मालामाल करने वाला शेयरः BIRLA CORP

    सुदीप ने कहा कि कंपनी को कम लागत का फायदा मिलेगा। इतना ही नहीं कई इलाकों में कंपनी की अच्छी मौजूदगी लिहाजा इसमें खरीदारी करने से आगे अच्छा मुनाफा मिलेगा।

    (डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।