कर्ज लेने वाले ग्राहकों ने की NBFCs के खिलाफ शिकायत, लगाया RBI के नियमों के उल्लंघन का आरोप

RBI के कंप्लेंट मैनेजमेंट सिस्टम में पिछले चार महीने में 3 हजार से ज्यादा शिकायतें मिली हैं।

अपडेटेड Nov 13, 2019 पर 7:35 PM
Story continues below Advertisement

NBFCs से कर्ज लेने को लेकर RBI के पास शिकायतों का अंबार लग गया है। RBI के कंप्लेंट मैनेजमेंट सिस्टम में पिछले चार महीने में 3 हजार से ज्यादा शिकायतें मिली हैं। जिसमें ज्यादातर शिकायतें देरी से ब्याज जमा करने को लेकर हैं।

आरबीआई को जून-अक्टूबर के बीच NBFCs से कर्ज लेने वाले ग्राहकों की 3000 से ज्यादा शिकायतें मिलीं है। RBI को ये शिकायतें RTI के जरिये मिली है। इन शिकायतों में सबसे ज्यादा शिकायतें डिपॉजिट पर ब्याज देर से जमा करने की है। वहीं रिजर्व बैंक के नियमों का उल्लंघन करने की शिकायतें मिली है।

NBFCs पर फेयर प्रैक्टिस ना करने की शिकायतें मिली है। वहीं लोगों का कहना है कि NBFCs सिक्योरिटी डॉक्यूमेंट वापस करने में देरी करते है। शिकायतों में कहा गया है कि NBFCs छोटे कारोबारियों को आसानी से कर्ज देते हैं। बता दें कि NBFCs, बैंकों ने करीब 80,000 करोड़ रुपये का कर्ज बांटा है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।