BOSCH Share price : BOSCH के शेयर कमजोर बाजार में भी तेजी में नजर आ रहे हैं। कंपनी ने एक बड़ी डील की है। इसके चलते ही आज ये शेयर एक्शन में दिख रहा है। ब्रेकिंग सिस्टम में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए बॉश इंडिया ने ये बड़ी डील की है। इस डील के तहत कंपनी बॉश चेसिस (Bosch Chassis) सिस्टम का 100% हिस्सा 9,070 करोड़ में खरीदेगी। इस खबर के चलते ये शेयर जोश में दिख रहा है। फिलहाल 1 बजे के आसपास एनएसई पर ये शेयर 1,340 रुपए यानी 3.73 फीसदी की बढ़त के साथ 37240 रुपए पर दिख रहा है। इसका इंट्राडे हाई 37,570 रुपए है। वहीं, इंट्रीडे लो 35,825 रुपए है। एक हफ्ते में यह शेयर 20 फीसदी दौड़ा है।
