Brent Crude 110 डॉलर के करीब, एयरलाइंस, ओएमसी, पेंट और टायर कंपनियों के शेयर गिरे

SpiceJet के शेयर में सबसे ज्यादा 4.40 फीसदी की गिरावट आई। 11 बजे शेयर का प्राइस 8.50 रुपये पर चल रहा था। बीते एक हफ्ते में यह शेयर 11.64 फीसदी गिरा है। Interglobe Aviation का शेयर 1.47 फीसदी गिरकर 4,872.50 रुपये पर चल रहा था। बीते एक महीने में यह शेयर करीब 8 फीसदी फिसला है

अपडेटेड Sep 11, 2026 पर 11:32 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
टायर कंपनियों के शेयरों पर भी दबाव दिखा। सबसे ज्यादा 2.56 फीसदी की गिरावट TVS Srichakra के शेयर में दिखी।

ब्रेंट क्रूड की कीमतें बेलगाम हो गई हैं। 11 सितंबर को कीमत 107 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई। इसका सीधा असर उन कंपनियों के शेयरों पर पड़ा, जो ऑयल का इस्तेमाल करती हैं। इनमें एयरलाइंस, ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (ओएमसी), पेंट और टायर बनाने वाली कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट दिखी।

स्पाइसजेट के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट 

SpiceJet के शेयर में सबसे ज्यादा 4.40 फीसदी की गिरावट आई। 11 बजे शेयर का प्राइस 8.50 रुपये पर चल रहा था। बीते एक हफ्ते में यह शेयर 11.64 फीसदी गिरा है। Interglobe Aviation का शेयर 1.47 फीसदी गिरकर 4,872.50 रुपये पर चल रहा था। बीते एक महीने में यह शेयर करीब 8 फीसदी फिसला है। ये दोनों एयरलाइंस कंपनियां हैं। क्रूड महंगा होने से ATF की कीमतें बढ़ती हैं, जिससे एयरलाइंस कंपनियों का ऑपरेशनल कॉस्ट बढ़ जाती है।


ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के शेयर भी गिरे

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के शेयरों पर भी दबाव दिखा। Bharat Petroleum (BPCL) का शेयर 2.18 फीसदी गिरकर 296.40 रुपये पर चल रहा था। बीते एक हफ्ते में यह शेयर करीब 6 फीसदी फिसला है। Indian Oil Corporation (IOC) का शेयर 0.84 फीसदी गिरकर 133.86 रुपये पर चल रहा था। बीते एक महीने में यह शेयर 4 फीसदी से ज्यादा गिरा है। HPCL का शेयर 2% गिरकर 345 रुपये पर चल रहा था। महंगे क्रूड का खराब असर इन कंपनियों के बिजनेस पर पड़ता है।

पेंट और टायर कंपनियों के शेयरों में भी कमजोरी

पेंट और टायर बनाने वाली कंपनियों के शेयरों पर भी 11 सितंबर को क्रूड में उछाल का असर दिखा। इसकी वजह यह है कि ये कंपनियां पेट्रोलियम के कई डेरिवेटिव्स का इस्तेमाल अपने उत्पादन में करती हैं। Asian Paints का शेयर 2 फीसदी गिरकर 2,447 रुपये पर चल रहा था। kansai Nerolac Paints का शेयर 1.79 फीसदी की कमजोरी के साथ 187.68 रुपये पर चल रहा था। यह शेयर एक महीने में 11 फीसदी से ज्यादा फिसला है।

TVS Srichakra 2.56 फीसदी गिरा

टायर कंपनियों के शेयरों पर भी दबाव दिखा। सबसे ज्यादा 2.56 फीसदी की गिरावट TVS Srichakra के शेयर में दिखी। जेके टायर भी 1.19 फीसदी गिरकर 353 पर चल रहा था। Ceat और Apollo Tyres के शेयर भी लाल निशान में चल रहे थे।

यह भी पढ़ें: Qualiance International Listing: शानदार शुरुआत, शेयर 77% बढ़त में लिस्ट; फिर लगा अपर सर्किट

शेयर बाजारों के प्रमुख सूचकांकों में भी गिरावट 

11 सितंबर को फिर से बाजार में बड़ी गिरावट दिखी। इस हफ्ते यह चौथा दिन है, जब शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों पर बिकवाली का असर दिख रहा है। निफ्टी 0.64 फीसदी यानी 152 अंक गिरकर 23,326 पर चल रहा था। सेंसेक्स 0.56 फीसदी यानी 429 अंक गिरकर 74,479 पर चल रहा था। बैंक निफ्टी भी लाल निशान में था। इस हफ्ते सिर्फ 10 सितंबर को प्रमुख सूचकांक हरे निशान में बंद हुए थे। हफ्ते के पांच कारोबारी दिनों में से 4 में बाजार पर दबाव दिखा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।