रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनी ब्रिगेड एंटरप्राइजेज के शेयरों में 27 मार्च को शुरुआती कारोबार में 13 प्रतिशत तक की तेजी दिखाई दी। BSE पर शेयर 760 रुपये के हाई तक गया। बाद में 3 प्रतिशत बढ़त के साथ 688.95 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी ने एक दिन पहले शेयर बाजारों को बताया था कि उसने बेंगलुरु में एक रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट Brigade Lumina लॉन्च किया है। इस प्रोजेक्ट से 700 करोड़ रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू मिलने का अनुमान है। 4.11 एकड़ में फैला यह प्रोजेक्ट एक नेट-जीरो कार्बन डेवलपमेंट है। इस प्रोजेक्ट में लगभग 1100 से 1800 वर्ग फुट के आकार वाले, दो और 3 बेडरूम की विशाल यूनिट उपलब्ध होंगी।
