US Midterm Elections : 2026 के अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेट्स की स्थिति मजबूत होने के बाद,आफ्टर-ऑवर्स ट्रेडिंग में एलन मस्क की कंपनियों टेस्ला और स्पेसएक्स के शेयरों में 1.8% की गिरावट आई है। इससे निवेशकों के बीच AI रेगुलेशन और संभावित विलय को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के शुरुआती नतीजों से डेमोक्रेट्स की निर्णायक जीत के संकेत मिलने लगे हैं। जिसके बाद रिपब्लिकन पार्टी के प्रमुख समर्थक एलन मस्क की कंपनियों टेस्ला इंक और स्पेस एक्सप्लोरेशन टेक्नोलॉजीज कॉर्प के शेयरों में 'आफ्टर-आवर्स'ट्रेडिंग के दौरान गिरावट आई।
