Get App

MCX Share Price: 7% क्यों टूटा शेयर? Q2 में मुनाफा और रेवेन्यू डबल होने के बाद भी धड़ाम

MCX Share Price: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स के शेयर आज धड़ाम हो गए और करीब 7% टूट गए। सितंबर तिमाही में मुनाफा और रेवेन्यू दोगुना से अधिक बढ़ने के बावजूद इसके शेयर बुरी तरह टूट गए। जानिए ऐसा क्यों और इसके शेयरों को लेकर अब क्या स्ट्रैटेजी होनी चाहिए

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 04, 2026 पर 1:11 PM
MCX Share Price: 7% क्यों टूटा शेयर? Q2 में मुनाफा और रेवेन्यू डबल होने के बाद भी धड़ाम
सितंबर 2026 तिमाही में MCX का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 130.20% उछलकर ₹454.57 करोड़ और रेवेन्यू 113.68% बढ़कर ₹799.66 करोड़ पर पहुंच गया।

MCX Share Price: सितंबर तिमाही में मुनाफा और रेवेन्यू दोगुने से अधिक रफ्तार से चढ़ने के बावजूद एमसीएक्स के शेयर आज धड़ाम हो गए। नतीजे आने से पहले लगातार दो कारोबारी दिनों में 11% उछलकर मंगलवार 3 नवंबर को एक साल के हाई पर पहुंच गए थे और अब मुनाफावसूली के दबाव में यह टूट गया। एनालिस्ट्स के मुताबिक इस गिरावट को खरीदारी के मौके के तौर पर देखना चाहिए। फिलहाल बीएसई पर यह 5.44% की गिरावट के साथ ₹3303.10 पर है। इंट्रा-डे में यह 6.89% टूटकर ₹3,252.50 तक आ गया था।

पिछले साल 7 नवंबर 2025 को बीएसई पर यह एक साल के निचले स्तर ₹1761.43 पर था, जिससे एक साल में यह 100.80% चढ़कर 3 नवंबर 2026 को एक साल के हाई ₹3537.00 पर पहुंच गया था। इस प्रकार महज एक साल में एमसीएक्स के शेयरों ने निवेशकों का पैसा डबल कर दिया।

MCX Q2 Results: खास बातें

चालू वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर 2026 में एमसीएक्स का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर ₹197.47 करोड़ से 130.20% उछलकर ₹454.57 करोड़ और रेवेन्यू ₹374.23 करोड़ से 113.68% बढ़कर ₹799.66 करोड़ पर पहुंच गया। ऑपरेटिंग लेवल पर भी एमसीएक्स का परफॉरमेंस दमदार रहा और ईबीआईटीडीए ₹243.63 करोड़ से 150.89% उछलकर ₹611.24 करोड़ तो ईबीआईटीडीए मार्जिन 65.1% से 76.4% पर पहुंच गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें