Brigade Enterprises Share Price: 55% तक उछल सकता है रियल्टी फर्म का शेयर, ICICI Securities ने दोहराई खरीदने की सलाह

Brigade Enterprises Share Price: कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 41.11 प्रतिशत​ हिस्सेदारी थी। कंपनी के मैनेजमेंट ने वित्त वर्ष 2027 में 90 अरब रुपये की सेल्स बुकिंग का अनुमान लगाया है, यानि कि वित्त वर्ष 2026 के मुकाबले 20% ज्यादा

अपडेटेड May 10, 2026 पर 8:54 AM
Story continues below Advertisement
Brigade Enterprises के शेयर की कीमत शुक्रवार, 8 मई को BSE पर 758.20 रुपये पर बंद हुई।

रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनी ब्रिगेड एंटरप्राइजेज के शेयरों में आगे 55 प्रतिशत तक की तेजी आने की गुंजाइश है। ऐसा ICICI Securities की ओर से दिए गए टारगेट प्राइस को देखकर लगता है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है और प्राइस टारगेट को रिवाइज करके 1179 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। यह शेयर के वर्तमान भाव से 55 प्रतिशत ज्यादा है। BSE पर शेयर की कीमत शुक्रवार, 8 मई को 758.20 रुपये पर बंद हुई।

ब्रोकरेज ने अपने रिसर्च नोट में कहा कि Brigade Enterprises (BRGD) ने वित्त वर्ष 2026 में 74 अरब रुपये की सेल्स बुकिंग दर्ज की। यह एक साल पहले के मुकाबले 5 प्रतिशत कम है। इस कमी की वजह अप्रूवल में हुई देरी रही। कंपनी के मैनेजमेंट ने वित्त वर्ष 2027 में 90 अरब रुपये की सेल्स बुकिंग का अनुमान लगाया है, यानि कि वित्त वर्ष 2026 के मुकाबले 20% ज्यादा।

ICICI Securities अभी वित्त वर्ष 2027 के लिए 96 अरब रुपये और वित्त वर्ष 2028 के लिए 113 अरब रुपये की सेल्स बुकिंग का अनुमान लेकर चल रही है। इसमें कंपनी की लॉन्च पाइपलाइन को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा BRGD की योजना FY25–30 के दौरान अपने होटल और एन्युइटी एसेट पोर्टफोलियो को दोगुना करने की है। इन फैक्टर्स को देखते हुए ब्रोकरेज ने 'बाय' रेटिंग को बरकरार रखा है।


Brigade Enterprises देने वाली है बोनस शेयर और डिविडेंड

ब्रिगेड एंटरप्राइजेज ने बोनस इश्यू की घोषणा की है। शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद हर 3 शेयरों पर 1 नया शेयर बोनस के तौर पर मिलेगा। रिकॉर्ड डेट अभी तय नहीं हुई है। रिकॉर्ड डेट तक जिनके नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे बोनस शेयर के हकदार होंगे। कंपनी ने इससे पहले 2019 में बोनस शेयर बांटे थे। शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद हर 2 शेयरों पर 1 नया शेयर बोनस के तौर पर दिया था।

कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 41.11 प्रतिशत​ हिस्सेदारी थी। शेयर 6 महीनों में 22 प्रतिशत नीचे आया है। ब्रिगेड एंटरप्राइजेज ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 2 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की भी घोषणा की है। इस पर कंपनी की सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। मंजूरी मिलने पर 30 दिनों के अंदर डिविडेंड का पेमेंट कर दिया जाएगा। इसके लिए भी रिकॉर्ड डेट बाद में तय की जाएगी।

Dividend Stock: हर शेयर पर मिलेगा ₹130 का बंपर डिविडेंड, बजाज ग्रुप की है कंपनी

कंपनी की वित्तीय सेहत

Brigade Enterprises का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 24 प्रतिशत घटकर 190.70 करोड़ रुपये रह गया। कुल आय भी एक साल पहले के मुकाबले 0.59 प्रतिशत कम होकर 1,523.11 करोड़ रुपये पर आ गई।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।