Dividend Stock: हर शेयर पर मिलेगा ₹130 का बंपर डिविडेंड, बजाज ग्रुप की है कंपनी

Dividend Stock: यह डिविडेंड 10 रुपये फेस वैल्यू वाले हर शेयर के लिए वित्त वर्ष 2026 के लिए दिया जा रहा है। इससे पहले कंपनी वित्त वर्ष 2026 के लिए 51.46 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है। शेयर 6 महीनों में 15 प्रतिशत फिसला है

अपडेटेड May 09, 2026 पर 15:09
Story continues below Advertisement
बजाज होल्डिंग्स एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड ने 130 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है। रिकॉर्ड डेट 30 जून है।

इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे।

यह डिविडेंड 10 रुपये फेस वैल्यू वाले हर शेयर के लिए वित्त वर्ष 2026 के लिए दिया जा रहा है। इस पर 31 जुलाई को सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी।

मंजूरी मिलने पर फाइनल डिविडेंड का पेमेंट 5 अगस्त को या उससे पहले कर दिया जाएगा। इसमें बजाज ग्रुप के 100 साल पूरे होने के चलते 50 रुपये का स्पेशल डिविडेंड भी शामिल है।

इससे पहले कंपनी वित्त वर्ष 2026 के लिए 51.46 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है।

Bajaj Holdings & Investment के शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 10622.95 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1.18 लाख करोड़ रुपये है।

शेयर 6 महीनों में 15 प्रतिशत फिसला है। कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 51.46 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में कंपनी की शुद्ध कंसोलिडेटेड इनकम सालाना आधार पर 67 प्रतिशत घट गई। यह 76.05 करोड़ रुपये रही।

शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 2,575 करोड़ रुपये रहा, जो मार्च 2025 तिमाही के मुनाफे से 49 प्रतिशत ज्यादा है।

इस दौरान खर्च 45.09 करोड़ रुपये के दर्ज किए गए, जो मार्च 2025 तिमाही में 50.91 करोड़ रुपये के थे।

Story continues below Advertisement

पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 9,636.75 करोड़ रुपये और कुल इनकम 1,123.8 करोड़ रुपये रही। (Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)