Brigade Enterprises के शेयरों में 6% की जबरदस्त उछाल, जून तिमाही में मुनाफा 4 गुना बढ़ा

Brigade Enterprises Shares: ब्रिगेड एंटरप्राइजेज के शेयर मंगलवार 6 अगस्त को कारोबार के दौरान 6% से अधिक उछल गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी उसके जून तिमाही के मजबूत नतीजों के ऐलान के बाद आया है। कंपनी ने बताया जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा करीब 4 गुना बढ़कर 81 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू इस दौरान सालाना आधार पर 62 फीसदी बढ़कर 1,113 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Aug 06, 2024 पर 2:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Brigade Enterprises Shares: इस साल अब तक इस शेयर में 30.22 प्रतिशत की तेजी आई है

Brigade Enterprises Shares: ब्रिगेड एंटरप्राइजेज के शेयर मंगलवार 6 अगस्त को कारोबार के दौरान 6% से अधिक उछल गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी उसके जून तिमाही के मजबूत नतीजों के ऐलान के बाद आया है। कंपनी ने बताया जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा करीब 4 गुना बढ़कर 81 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू इस दौरान सालाना आधार पर 62 फीसदी बढ़कर 1,113 करोड़ रुपये रहा। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि कंपनी की लॉन्चिंग पाइपलाइन काफी मजबूत है, जो नियर टर्म में इसकी ग्रोथ संभावनाओं के मजबूत बने रहने का संकेत दे रही है।

रियल एस्टेट सेक्टर में कारोबार करने वाली ब्रिगेड एंटरप्राइजेज का जून तिमाही में प्री-सेल्स 1,086 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसका सेल्स वॉल्यूम 11.5 लाख स्क्वायर फीट रहा। कंपनी का जून तिमाही में औसत रियलाइजेशन 9,483 रुपये प्रति स्क्वायर रहा।

कंपनी ने निवेशकों को दिए एक प्रेजेंटेशन में कहा कि जून तिमाही के दौरान लोकसभा चुनाव होने के नाते उसका रेवेन्यू कम रहा है। साथ ही इस दौरान शुभ तारीखों की कमी के चलते उसकी ग्रोथ रेट भी सुस्त रही। इसके चलते तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च 53 प्रतिशत बढ़कर 1,005 करोड़ रुपये हो गया।


ब्रिगेड एंटरप्राइजेज के मैनेजिंग एडिटर पवित्र शंकर ने कहा, "रियल एस्टेट सेगमेंट हमारी ग्रोथ का सबसे बड़ा इंजन बना हुआ है। हालांकि बाकी सेगमेंट ने भी अच्छा योगदान दिया।"

ब्रिगेड एंटरप्राइजेज पांच शहरों में 1,474 चाबियों के साथ आठ होटलों को चलाता है। इसने बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, गिफ्ट सिटी-गुजरात और तिरुवनंतपुरम में कई प्रमुख बिल्डिंगों को बनाया है, जिसमें रेजिडेंशियल, ऑफिस, रिटेल और होटल सेक्टर में विकास शामिल हैं।

दोपहर 1.45 बजे के करीब, ब्रिगेड एंटरप्राइजेज के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 3.85 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,167.50 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे था। इस साल अब तक इस शेयर में 30.22 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं पिछले एक साल में इसने अपने निवेशकों को करीब 97.95 फीसदी का रिटर्न दिया है।

यह भी पढ़ें- बाजार में 5 अगस्त को आई गिरावट से आपको क्या सीखने की जरूरत है?

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।