ब्रिटानिया और ट्रेंट में जोरदार मोमेंटम कायम, टाटा मोटर्स में देखने को मिलेगी की तेजी : अनुज सिंघल

सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि आज बजाज ऑटो, बंधन बैंक, टाटा मोटर्स और बैंक ऑफ बड़ौदा पर फोकस बना रहना चाहिए। अनुज की राय है कि ब्रिटानिया और ट्रेंट में जोरदार मोमेंटम कायम है

अपडेटेड Jul 08, 2024 पर 12:11 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ट्रेंट में जोरदार मोमेंटम कायम है। दूसरे हफ्ते भी तेजी की रफ्तार बनी हुई है। 4 साल से ज्यादा राइजिंग चैनल पार हो गया है। 5 सत्रों से अच्छा डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है

आज किन शेयरों में देखने को मिल सकती है तेजी और कहां हो सकती है कमाई इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि आज बजाज ऑटो, बंधन बैंक, टाटा मोटर्स और बैंक ऑफ बड़ौदा पर फोकस बना रहना चाहिए। अनुज की राय है कि ब्रिटानिया (BRITANNIA) और ट्रेंट (TRENT) में जोरदार मोमेंटम कायम है। इन शेयरों में आगे जोरदार तेजी देखने को मिल सकती है।

बजाज ऑटो पर फोकस (न्यूट्रल)

अनुज का कहना है कि बजाज ऑटो पर ब्रोकरेज की मिली-जुली राय है। UBS की इस स्टॉक पर SELL रेटिंग के साथ टारगेट 6250 रुपए है। वहीं, मैक्वॉयरी की न्यूट्रल रेटिंग के साथ टारगेट 8790 रुपए पर है। बजाज ने 125 cc की CNG बाइक लॉन्च की, कीमत 95 हजार से 1.10 लाख रुपए रखी है। UBS का कहना है कि भविष्य इलेक्ट्रिक गाड़ियों का है। EVs की ग्रोथ रफ्तार पर CNG का असर नहीं होगा। CNG बाइक हिट रहे है तो भी 125 CC पर असर पड़ने में मध्यम अवधि का वक्त लगेगा। वहीं, मैक्वॉयरी की राय है कि CNG बाइक से रनिंग कॉस्ट 50 फीसदी कम रहेगी। घरेलू बाजार और एक्सपोर्ट में मौके है। मैक्वॉयरी का ये भी कहना है कि इसमें CNG नेटवर्क और रीफिल साइकिल की दिक्कत हो सकती है।


फोकस में बंधन बैंक (रेड सिगनल)

9 जुलाई को चंद्र शेखर घोष रिटायर होंगे। रतन कुमार केश अंतरिम MD&CEO नियुक्त किए गए हैं। अंतरिम MD & CEO की नियुक्ति सिर्फ 3 महीने के लिए हुई है। शेयर में अनिश्चितता रहेगी। इस शेयर से दूर रहना ही बेहतर होगा। शेयर वायदा बैन में है। ऐसे में पोजिशन हेज भी नहीं कर सकते।

फोकस में टाटा मोटर्स (ग्रीन सिगनल)

टाटा मोटर्स पर ब्रोकरेज की बुलिश राय है। मैक्वॉयरी में आउटपरफॉर्म रेटिंग के साथ 1171 रुपए का टारगेट दिया है।JPM ने भी आउटपरफॉर्म रेटिंग के साथ 1115 रुपए का टारगेट दिया है। पहली तिमाही में JLR की होलसेल बिक्री 5 फीसदी बढ़कर 97,755 यूनिट रही। JLR की रिटेल बिक्री 9 फीसदी बढ़कर 1.11 लाख यूनिट रही। प्रोडक्स मिक्स मार्जिन के लिए पॉजिटिव है। कमर्शियल और पैसेजर दोनों में मार्जिन सुधरने की उम्मीद है। कंपनी को EV में लॉन्च का फायदा मिलेगा। अच्छी ग्रोथ और कैश फ्लो बढ़ने की उम्मीद है।

री-एंट्री के लिए बाजार का थोड़ा ठंडा होना जरूरी, किसी प्री-बजट बिकवाली में 23800-24120 के बीच खरीदारी करें : अनुज सिंघल

फोकस में बैंक ऑफ बड़ौदा (रेड सिगनल)

पहली तिमाही में बैंक ऑफ बड़ौदा की डिपॉजिट और लोन ग्रोथ 12 तिमाहियों में सबसे कम रही है। डिपॉजिट सालाना आधार पर 8.8 फीसदी बढ़कर 1305821 करोड़ रुपए पर रहा है। तिमाही आधार पर इसमें 1.6 फीसदी की गिरावट हुई है। पहली तिमाही में बैंक की घरेलू डिपॉजिट सालाना आधार पर 5.3 फीसदी बढ़कर 1105459 करोड़ रुपए रही है। इसमें तिमाही आधार पर 2 फीसदी की गिरावट हुई है। पहली तिमाही में घरेलू लोन सालाना आधारप पर 8.5 फीसदी बढ़कर 881817 करोड़ रुपे पर रहा है। लेकिन तिमाही आधार पर इसमें 1.38 फीसदी की कमजोरी आई है।

ब्रिटानिया (BRITANNIA)

अनुज का कहना है कि शेयर में अच्छा मोमेंटम दिख रहा है। दूसरे हफ्ते भी इसमें तेजी का मूड है। करीब 6 साल का राइजिंग चैनल पार करने की कोशिश है। भाव नए शिखर के जोन में है। रिलेटिव स्ट्रेंथ पर शेयर बेहद मजबूत है। PCR एक महीने ऊपरी स्तर पर है। वायदा में शॉर्ट कवरिंग नजर आई है। आगे इस शेयर में तेजी आने की उम्मीद है।

ट्रेंट (TRENT)

शेयर में जोरदार मोमेंटम कायम है। दूसरे हफ्ते भी तेजी की रफ्तार बनी हुई है। 4 साल से ज्यादा राइजिंग चैनल पार हो गया है। 5 सत्रों से अच्छा डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है। शेयर नए शिखर के जोन में है। वायदा में शॉर्ट कवरिंग दिखी है। स्टॉक नई तेजी के लिए तैयार है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।