Get App

Britannia के बिस्किट, केक होने वाले हैं और 4.5% तक महंगे, शेयर 2% लुढ़का

Britannia Price Hike: ब्रिटानिया ने कहा कि अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में कुल मूल्य वृद्धि 2% थी। ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज का वित्त वर्ष 2025 में कीमतों में कुल 6-6.5% की बढ़ोतरी का लक्ष्य है। कंपनी में दिसंबर 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 50.55 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 07, 2025 पर 4:13 PM
Britannia के बिस्किट, केक होने वाले हैं और 4.5% तक महंगे, शेयर 2% लुढ़का
Britannia Industries के शेयरों में 7 फरवरी को लगभग 2 प्रतिशत की गिरावट आई।

Britannia Industries Share Price: FMCG कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड मौजूदा वित्त वर्ष 2025 के अंत तक अपने प्रोडक्ट्स के दाम 4-4.5% बढ़ाने वाली है। कंपनी ने निवेशकों के साथ अपनी पोस्ट-अर्निंग कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान यह घोषणा की। घोषणा के बाद, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के शेयरों में 7 फरवरी को लगभग 2 प्रतिशत की गिरावट आई। बीएसई पर शेयर सुबह बढ़त के साथ 5024.85 रुपये पर खुला। इसके बाद इसमें पिछले बंद भाव से 2.3 प्रतिशत तक की गिरावट आई और कीमत 4843.90 रुपये के लो तक चली गई।

कारोबार खत्म होने पर शेयर 1.70 प्रतिशत गिरावट के साथ 4874.85 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 1.1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। पिछले एक सप्ताह में शेयर की कीमत 5 प्रतिशत और 6 महीनों में 16 प्रतिशत लुढ़की है।

दिसंबर तिमाही में 2% बढ़ाए दाम

Britannia ने कहा कि अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में कुल मूल्य वृद्धि 2% थी। मौजूदा वित्त वर्ष के आखिर तक कीमत में 4-4.5% की और बढ़ोतरी का अनुमान है। ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज का वित्त वर्ष 2025 में कीमतों में कुल 6-6.5% की बढ़ोतरी का लक्ष्य है। EBITDA मार्जिन 17-18% की मौजूदा सीमा में रहने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें