Britannia का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Catalyst Wealth के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

NIFTY में 24600, 24700 और 24800 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 24600, 24500 और 24400 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में आज 53400, 53500 और 53600 के स्तर पर कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 53300, 53200 और 53000 के स्तर पर नजर आये

अपडेटेड Dec 12, 2024 पर 1:23 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Britannia पर Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने 4800 के स्ट्राइक वाली कॉल में खरीदारी की सलाह दी

Top F&O Calls: शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल के साथ लाल निशान में कारोबार करते नजर आये। वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार कमजोरी में कारोबार करता दिखा। एफएंडओ की बात करें तो इंडसइंड बैंक, अदाणी एंटरप्राइजेज, इंफो एज, कोफोर्ज, मैक्स हेल्थकेयर, अदाणी पोर्ट्स, अदाणी ग्रीन, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस और अदाणी टोटल गैस के शेयर हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। जबकि हुडको, सन टीवी, इंडस टावर्स, कॉनकोर, दीपक नाइट्राइट, सिनजीन, जुबिलेंट फूड, नालको और अतुल लिमिटेड के शेयर लाल निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 24600, 24700 और 24800 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 24600, 24500 और 24400 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 53400, 53500 और 53600 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 53300, 53200 और 53000 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।


सिर्फ 3 दिन में एक एक्सपर्ट ने 12% से ज्यादा रिटर्न कमाया, आज कमाई के लिए तीनों एक्सपर्ट्स ने इन 7 स्टॉक्स में कराई ट्रेडिंग

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत के शानदार एफएंडओ कॉल्स

Wipro Future : खरीदें - 312 रुपये, टारगेट - 330 रुपये, स्टॉपलॉस - 303 रुपये

AU Small Finance Bank Future : खरीदें - 591 रुपये, टारगेट - 615 रुपये, स्टॉपलॉस - 580 रुपये

Apollo Hospitals Future : बेचें - 7255 रुपये, टारगेट - 7020 से 6980 रुपये, स्टॉपलॉस - 7315 रुपये

आज का सस्ता ऑप्शनः Britannia

आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने कहा कि उन्होंने Britannia पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Britannia की दिसंबर की एक्सपायरी वाली 4800 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने की सलाह दी। प्रशांत सावंत ने कहा कि इसमें 67.20 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 105 से 125 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 34 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।