सिर्फ 3 दिन में एक एक्सपर्ट ने 12% से ज्यादा रिटर्न कमाया, आज कमाई के लिए तीनों एक्सपर्ट्स ने इन 7 स्टॉक्स में कराई ट्रेडिंग

Bajaj Finserv पर IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल ने 1687 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1750 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। Kirloskar Brothers पर Emkay Global के कपिल शाह ने 2364 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 2635 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

अपडेटेड Dec 12, 2024 पर 12:30 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Jubilant Ingrevia पर LKP Securities के रूपक डे ने 872 रुपये के लेवल पर 1050 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी

सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल, Emkay Global के कपिल शाह और LKP Securities के रूपक डे के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर ब्रिजेश ऐल के सुझाये स्टॉक्स ने 12.3% का रिटर्न दिया। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर कपिल शाह के सुझाये स्टॉक्स ने 3.4% का रिटर्न दिया। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर रूपक डे के सुझाये स्टॉक्स ने 6.2% का रिटर्न दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।

Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल का कमाईवाला शेयरः BUY Bajaj Finserv


ब्रिजेश ऐल ने इस स्टॉक में 1687 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1750 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 1660 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

Emkay Global के कपिल शाह का कमाईवाला स्टॉकः BUY Kirloskar Brothers

कपिल शाह ने इसमें 2364 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 2635 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 2350 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

LKP Securities के रूपक डे का कमाईवाला स्टॉकः BUY Jubilant Ingrevia

रूपक डे ने इस स्टॉक में 872 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 840 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 1050 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

वीकली एक्सपायरी के चलते दिख सकती है निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग, आज कोई ट्रेड की सलाह नहीं - एक्सपर्ट

IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल का कमाईवाला शेयरः BUY IndusInd Bank

ब्रिजेश ऐल ने इस स्टॉक में 1003 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1050 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 976 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

Emkay Global के कपिल शाह का कमाईवाला स्टॉकः BUY Tilaknagar Industries

कपिल शाह ने इसमें 415 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 480 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 404 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

LKP Securities के रूपक डे का कमाईवाला स्टॉकः BUY Caplin Point

रूपक डे ने इस स्टॉक में 2447 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 2390 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 2700 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

LKP Securities के रूपक डे का कमाईवाला स्टॉकः BUY IEX

रूपक डे ने इस स्टॉक में 189 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 184 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 216 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

क्या हैं खेल के नियम

ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।

इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

 

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।