ब्रिटानिया, एसबीआई, डिविस लैब और अन्य 4 स्टॉक्स जिनमें 7 नवंबर के ट्रेड में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

Divi's Laboratories का शेयर निफ्टी का टॉप लूजर रहा। ये फार्मा स्टॉक 8.7 प्रतिशत फिसलकर बंद हुआ। सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी का मुनाफा 18.6 प्रतिशत गिरने से आज ये स्टॉक फिसल गया

अपडेटेड Nov 07, 2022 पर 5:23 PM
Britannia Industries Ltd का स्टॉक आज निफ्टी का टॉप गेनर रहा। इस स्टॉक ने 10 प्रतिशत का उछाल नजर आया। आज शेयर ने 52-वीक हाई हिट किया
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Key stocks that moved the most on 7 November: भारतीय बेंचमार्क इंडेक्सेस सोमवार के कारोबारी सत्र में सकारात्मक नोट पर बंद हुए। एनएसई का निफ्टी (Nifty) 85.65 अंक ऊपर चढ़कर 18202.80 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स (Sensex) 234.79 अंक ऊपर चढ़कर 61185.15 के स्तर पर बंद हुआ। आज बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच आखिरी घंटे में रिकवरी देखने को मिली। मिड और स्मॉलकैप में खरीदारी नजर आई। बैंकिंग, मेटल शेयरों में अच्छी बढ़त देखने को मिली। 17 जनवरी 2022 के बाद निफ्टी पहली बार 18,200 के पार बंद हुआ। वहीं दूसरी तिमाही में शानदार नतीजों के बाद SBI ने 3 परसेंट की जोरदार छलांग लगाई। बैंक का मुनाफा 74 परसेंट बढ़ा है। नतीजों के बाद BANK OF BARODA में 8 परसेंट का उछाल नजर आया। वहीं दक्षिण भारत में सीमेंट महंगा हुआ। तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना में करीब 20-30 रुपये/ बोरी दाम बढ़ेंगे। आज कुछ प्रमुख स्टॉक रहे जिसमें बाजार में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला।

    Bank of Baroda

    आज ये बैंकिंग स्टॉक 9.6 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ। सितंबर तिमाही के लिए शनिवार को आये बैंक के नतीजों में बैंक का मुनाफा 59 प्रतिशत बढ़कर 3,313 करोड़ रुपये रहा।

    Divi's Laboratories


    आज ये शेयर निफ्टी का टॉप लूजर रहा। ये फार्मा स्टॉक 8.7 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ। जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी का मुनाफा 18.6 प्रतिशत गिरकर 493.6 करोड़ हो गया। जिससे आज स्टॉक फिसल गया।

    State Bank of India

    सितंबर तिमाही में बैंक के शानदार नतीजे आने पर एनालिस्ट्स ने इसके शेयर का टारगेट प्राइस बढ़ाया। इससे आज ये स्टॉक 3.4 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ।

    बाजार में ऊपरी स्तरों से कमजोरी, जानें वीक मार्केट में Kotak Securities के दमदार कॉल्स और सस्ता ऑप्शन

    Britannia Industries Ltd

    आज ये स्टॉक निफ्टी का टॉप गेनर रहा। इस स्टॉक ने 10 प्रतिशत की छलांग लगाई। सितंबर तिमाही के रिजल्ट के बाद शेयर ने 52-वीक हाई हिट किया। आज ये 8.4 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ।

    Triveni Engineering & Industries Ltd

    कंपनी को बढ़ी हुई उत्पादन लागत के कारण सितंबर तिमाही के लिए 13 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। इसका असर स्टॉक पर देखने को मिला। कंपनी का शेयर आज 2.3 प्रतिशत लुढ़ककर बंद हुआ।

    Zydus Lifesciences Ltd

    कंपनी को इसकी अहमदाबाद यूनिट के लिए USFDA से एक establishment inspection report (EIR) मिला। इसकी वजह से आज ये शेयर 2.5 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ।

    Kirloskar Ferrous Industries Ltd

    कंपनी ने तिमाही आधार पर सितंबर तिमाही में आय में 18 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की। इससे आज ये स्टॉक करीब 2.4 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।